हिसार में शक्ति प्रदर्शन, काली पट्टी में उतरी जेजेपी; दुष्यंत-पुलिस विवाद पर सियासत उफान पर

हिसार में दुष्यंत चौटाला और पुलिस विवाद को लेकर छात्र हित महापंचायत शुरू हुई। नेताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, SIT रिपोर्ट भी चर्चा में है।

हिसार में शक्ति प्रदर्शन, काली पट्टी में उतरी जेजेपी; दुष्यंत-पुलिस विवाद पर सियासत उफान पर

हिसार में दुष्यंत-पुलिस विवाद पर छात्र हित महापंचायत शुरू
अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला समेत कई नेता पहुंचे, काली पट्टी बांधकर विरोध
GJU विवाद और FIR के बाद बढ़ा सियासी तनाव, SIT रिपोर्ट भी चर्चा में


मुख्‍य बिंदु

  • GJU के छात्र नेता ने कहा- छात्रों की आवाज उठाने पर हमारे ऊपर केस दर्ज किए
  • महापंचायत में पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो अजय चौटाला
  • इनसो स्टेट प्रेसिडेंट बोले- प्रदेश में फीस रेगुलेटरी बोर्ड बनाया जाए
  • गुर्जर महासभा के अध्यक्ष बोले- फैसला लेकर ही उठेगी पंचायत
  • जेजेपी नेता राजेंद्र लितानी बोले- आज की महापंचायत सिर्फ छात्र हितों के लिए
  • पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला महापंचायत में पहुंचे
  • महापंचायत में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए दिग्विजय चौटाला
  • दिग्विजय चौटाला ने महापंचायत में काली पट्टी बांधी

हरियाणा के हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) विवाद के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जननायक जनता पार्टी (JJP) की ओर से ‘छात्र हित महापंचायत’ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

महापंचायत में पहुंचे कार्यकर्ताओं से बात करते हुए दुषयंत चौटाला।

महापंचायत में अजय चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ-साथ दिग्विजय चौटाला सहित कई नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध के प्रतीक के रूप में अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधी।

छात्रहित महापंचायत में पहुंचे नेता और कार्यतकर्ता।

इस महापंचायत में किसान नेता नरेश टिकैत और पूर्णिया (बिहार) से सांसद पप्पू यादव को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है, जिससे इस आयोजन का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

दरअसल, पूरा विवाद 15 अप्रैल को GJU में हुए छात्र प्रदर्शन से शुरू हुआ था। इसके बाद JJP नेताओं पर FIR दर्ज की गई। 17 अप्रैल को जब दुष्यंत चौटाला गिरफ्तारी देने जा रहे थे, तो रास्ते में उनका CIA इंचार्ज पवन कुमार से विवाद हो गया।दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया था कि पुलिस अधिकारी ने उनका काफिला रोककर उन्हें धमकाया। इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया और प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गया।

उधर, इस मामले की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, इस रिपोर्ट में CIA इंचार्ज पवन कुमार को क्लीन चिट दी गई है, जिससे विवाद और गहरा सकता है। महापंचायत के दौरान कई नेताओं ने मंच से अपनी बात रखी। INSO स्टेट प्रेसिडेंट ने प्रदेश में फीस रेगुलेटरी बोर्ड बनाने की मांग उठाई। वहीं अन्य नेताओं ने कहा कि यह पंचायत केवल छात्र हितों के लिए बुलाई गई है और ठोस फैसले लेकर ही समाप्त होगी।

प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर महापंचायत स्थल के आसपास पुलिस तैनाती की है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए CIA इंचार्ज पवन कुमार समेत 6 पुलिसकर्मियों को दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस महापंचायत के बाद क्या कोई ठोस निर्णय निकलता है या फिर यह विवाद और ज्यादा राजनीतिक रूप लेता है।

हिसार के क्रांतिमान पार्क में चल रही छात्र हित महापंचायत को समर्थन देने के लिए जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अजय सिंह चौटाला, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव, हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक रमेश खटक, पूर्व विधायक रामकुमार कटवाल, पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, पूर्व विधायक अमरजीत सिंह सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।