हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, कई इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे मनाली में बारिश, 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और रोहतांग सहित कई ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली और कुल्लू में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है और अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार जताए हैं।

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, कई इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे  मनाली में बारिश, 5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी, कई इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे
मनाली और कुल्लू घाटी में बारिश, अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
5 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवाएं


हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर गुरुवार सुबह ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं पर्यटन स्थल मनाली और कुल्लू की सैंज घाटी में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ताजा हिमपात अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, रोहतांग पास, शिंकुला दर्रा, कोकसर और लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में देखा गया। बर्फबारी के कारण इन क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है और तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा हमीरपुर और ऊना में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

IMD के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता हैऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मध्यम निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बताया गया है कि फिलहाल सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस 14 मार्च को फिर से मजबूत होगा। इसके प्रभाव से 15 मार्च को प्रदेशभर में अच्छी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 16 और 17 मार्च को भी कई इलाकों में बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।

हाल के दिनों में प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा था। कल्पा का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.9 डिग्री ज्यादा 20.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 23.5 डिग्री और सोलन में 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया था।

पिछले 24 घंटों में ऊना का तापमान सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अब बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में प्रदेश में सामान्य से 96 प्रतिशत कम बारिश हुई थी, जबकि 1 से 11 मार्च तक लगभग 100 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। इससे कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए थे।

ऐसे में ताजा बारिश और बर्फबारी को किसानों और बागवानों के लिए राहत माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में डेढ़ महीने से चला रहा ड्राई स्पेल टूट सकता है