हिमाचल पुलिस में 734 पदों पर भर्ती,12वीं पास करें आवेदन 10 जुलाई से प्रक्रिया शुरू

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

हिमाचल पुलिस में 734 पदों पर भर्ती,12वीं पास करें आवेदन 10 जुलाई से प्रक्रिया शुरू

हिमाचल पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू

491 पुरुष और 243 महिला कांस्टेबल पदों के लिए 6 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन

12वीं पास अभ्यर्थियों को मौका, चयन चार चरणों में होगा


हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश पुलिस के नागरिक पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

भर्ती के तहत 491 पद पुरुष कांस्टेबल और 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं। लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (बारहवीं) पास होना अनिवार्य है। वहीं सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 18 से 25 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से चार चरणों में आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा।

लिखित परीक्षा में कुल 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 90 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

शारीरिक मानकों के अनुसार सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 6 इंच और महिला अभ्यर्थियों की 5 फीट 2 इंच निर्धारित की गई है। भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित मानक से अधिक ऊंचाई रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अंक का लाभ भी मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की विस्तृत अधिसूचना, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।