हरियाणा में बोर्ड-निगम नियुक्तियों की शुरुआत, ईश्वर सिंह पलाका बने सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन

हरियाणा सरकार ने ईश्वर सिंह पलाका को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का चेयरमैन और भारत भूषण टाक को वाइस-चेयरमैन नियुक्त किया है।

हरियाणा में बोर्ड-निगम नियुक्तियों की शुरुआत, ईश्वर सिंह पलाका बने सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन

➤ नायब सैनी सरकार ने आयोग में की अहम नियुक्तियां
➤ ईश्वर सिंह पलाका को बनाया गया चेयरमैन
➤ सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर काम करेगा आयोग


हरियाणा में बोर्ड एवं निगमों में नियुक्तियों की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने सबसे पहले हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका को आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं भारत भूषण टाक को आयोग का वाइस-चेयरमैन बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-05-27 at 20.34.02 (1)

इसके अलावा आयोग में मोहित वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, रेखा रानी, संजीव घरू और चंदर प्रकाश बोस्ती को सदस्य नियुक्त किया गया है। सरकार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक यह आयोग वर्ष 2017 में गठित हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के तहत कार्य करेगा।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नियुक्त पदाधिकारियों की सेवा शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। यह सभी नियुक्तियां 27 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी।

हरियाणा सरकार का कहना है कि आयोग का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों और उनसे जुड़े वर्गों के कल्याण, अधिकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान को मजबूती देना है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार कई अन्य बोर्ड, निगम और आयोगों में भी चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्तियों का ऐलान कर सकती है।