हरियाणा निकाय चुनाव 2026: 7 नगर निकायों और 528 पंचायत पदों पर मतदान जारी

हरियाणा में 7 नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। रेवाड़ी में तकनीकी खराबी से मतदान देर से शुरू हुआ जबकि सोनीपत में बुजुर्ग महिला को स्कूटी पर बैठाकर वोट डलवाने लाया गया।

हरियाणा निकाय चुनाव 2026: 7 नगर निकायों और 528 पंचायत पदों पर मतदान जारी

हरियाणा निकाय चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक कई

 जिलों में तेज मतदान, कनीना में 42% पोलिंग

➤ हरियाणा निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे तक मतदान ने पकड़ी रफ्तार

➤ पंचकूला में 10.5%, सोनीपत में 10.1% और अंबाला में 9.4% वोटिंग

➤ सोनीपत में बुजुर्ग महिला को स्कूटी पर लाकर डलवाया गया वोट


हरियाणा में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए मतदान लगातार जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग में शुरुआती घंटों में ही मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। कई जिलों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

सुबह 10 बजे तक पंचकूला नगर निगम क्षेत्र में करीब 10.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत में 10.1 प्रतिशत और अंबाला में 9.4 प्रतिशत वोटिंग हुई। प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, मतदान प्रतिशत में तेजी आने की उम्मीद है।

नारनौल के कनीना में वार्ड उपचुनाव के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यहां सुबह 10 बजे तक ही लगभग 42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक रहा।

उधर रेवाड़ी में एक मतदान केंद्र पर सुबह वोटिंग मशीन के उपकरणों में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित रहा, हालांकि तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को ठीक किया और बाद में मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

निकाय और पंचायत चुनाव में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कराया जा रहा है, लेकिन वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

सोनीपत के बूथ नंबर-61 पर एक बुजुर्ग महिला मतदान केंद्र के बाहर ही गिर गईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। इसके बाद परिवार के सदस्य महिला को स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे और उनका वोट डलवाया। यह मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

➤ हरियाणा में 7 नगर निकायों और 528 पंचायत पदों के लिए वोटिंग शुरू

➤ सुबह 8 बजे से मतदान जारी, शाम 6 बजे तक डाले जाएंगे वोट

➤ रेवाड़ी में तकनीकी खराबी से मतदान देर से शुरू, सोनीपत में बुजुर्ग महिला को स्कूटी पर लाकर डलवाया वोट


हरियाणा में आज 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। राज्यभर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

सोनीपत में वोट डालने पहुंचे भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन।

निकाय और पंचायत चुनाव में इस बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कराया जा रहा है, हालांकि वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें लगातार मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं।

पंचकूला में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचीं मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज।

रेवाड़ी में एक मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय से देरी से शुरू हुई। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन को ठीक किया, जिसके बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया।

पंचकूला में परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल।

वहीं सोनीपत के बूथ नंबर-61 पर एक बुजुर्ग महिला मतदान केंद्र के बाहर ही गिर गईं। परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद परिवार के सदस्य महिला को स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचे और उनका वोट डलवाया। यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी रही।

सोनीपत में मतदान करने पहुंचे मेयर प्रत्याशी कमल दीवान।

राज्य में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा रेवाड़ी में नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला में नगर पालिका चुनाव हो रहे हैं। पंचायत उपचुनाव के तहत 2 जिला परिषद सदस्यों, 12 ब्लॉक समिति सदस्यों, 29 सरपंचों और 485 पंचों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत उपचुनाव के नतीजे आज ही घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि नगर निकाय चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले सुबह 6 बजे कई मतदान केंद्रों पर मॉक पोल कराया गया। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों को बुलाकर प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।