हरियाणा IPS केस: पोस्टमार्टम रूका, रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया हटाए, डीजीपी बोले— परिवार की सहमति से ही पोस्टमॉर्टम
Haryana, IPS Suicide Case, Rohtak SP Removed, PGI Postmortem, DGP Shatrujeet Kapoor, Aam Aadmi Party, Amneet Kumar, Chandigarh Police, SIT Investigation
-
हरियाणा सरकार ने IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाया
-
परिवार ने लगाया जबरन PGI ले जाने का आरोप, DGP बोले—सहमति से ही होगा पोस्टमॉर्टम
-
पोस्टमॉर्टम के बाद DGP शत्रुजीत कपूर पर कार्रवाई की चर्चा, सरकार में हलचल तेज
हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया है। उनकी जगह IPS सुरेंद्र सिंह भौरिया को नया SP नियुक्त किया गया है। हालांकि, बिजारणिया को फिलहाल कहीं भी पोस्टिंग नहीं दी गई है, जिससे साफ है कि सरकार स्थिति पर बेहद गंभीर है।
पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार ने आरोप लगाया कि उनके पति को DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया ने साजिश के तहत करप्शन केस में फंसाया। उन्होंने मांग की है कि इन दोनों अधिकारियों को तुरंत हटाकर गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि यही उनके पति की मौत के जिम्मेदार हैं। हालांकि, सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।
इस बीच, शनिवार को सुसाइड के पांचवें दिन पूरन कुमार की डेडबॉडी सेक्टर 16 गवर्नमेंट अस्पताल से PGI शिफ्ट की गई। परिवार का आरोप है कि यह कदम उनकी सहमति के बिना उठाया गया। अमनीत के भाई और AAP विधायक अमित रतन ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “एक ADGP लेवल का अधिकारी चला गया, इसे पांच दिन हो गए लेकिन इंसाफ नहीं मिला। जबरदस्ती डेडबॉडी PGI ले जाई गई।”
विवाद बढ़ने पर चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर अमनीत पी. कुमार के सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। DGP हुड्डा ने मीडिया से कहा कि “परिवार से बातचीत जारी है और उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि PGI में मेडिकल बोर्ड गठित कर दिया गया है, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट, मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।
पूरन कुमार केस में चंडीगढ़ पुलिस पहले ही DGP शत्रुजीत कपूर और SP बिजारणिया समेत 15 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। मामला बेहद संवेदनशील हो चुका है, और परिवार अब न्याय की मांग लेकर मुखर रुख अपना चुका है।
पूरन कुमार की डेडबॉडी शुक्रवार रात सेक्टर 16 गवर्नमेंट अस्पताल से चंडीगढ़ PGI शिफ्ट की गई। परिवार का आरोप है कि डेडबॉडी उनकी मर्जी के खिलाफ ले जाई गई। IPS की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार और उनके भाई व आम आदमी पार्टी विधायक अमित रतन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जबरदस्ती कार्रवाई की। अमित रतन ने कहा, “एक ADGP लेवल का अधिकारी चला गया, पांच दिन हो गए लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला।”
विवाद बढ़ने पर चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर अमनीत पी. कुमार के सेक्टर-24 स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे। DGP हुड्डा ने कहा कि “पोस्टमॉर्टम परिवार की सहमति से ही होगा।” उन्होंने बताया कि PGI में मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है, जिसमें फोरेंसिक एक्सपर्ट, मजिस्ट्रेट और डॉक्टरों की टीम शामिल होगी। पोस्टमॉर्टम की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने पहले ही हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर, रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया समेत 15 अधिकारियों पर केस दर्ज कर लिया है। यह केस भारत न्याय संहिता (BNS) की धारा 108, 3(5) और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r) के तहत दर्ज हुआ। जांच के लिए IG पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में छह सदस्यीय SIT गठित की गई है।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास पर एक अहम बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा और IAS राज शेखर वुंडरू मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सरकार अब DGP शत्रुजीत कपूर पर कार्रवाई के लिए भी तैयार है।
यह भी चर्चा है कि पोस्टमॉर्टम के बाद DGP को हटाया जा सकता है। ऐसे में IAS अधिकारी ओपी सिंह, आलोक मित्तल और अरशिंद्र सिंह चावला DGP की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार की मांग है कि FIR में आरोपियों के नाम कॉलम में स्पष्ट रूप से लिखे जाएं, और मुख्य आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। परिवार की सहमति और प्रशासनिक दबाव के बीच शनिवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
Author1