4 IPS को मिली पदोन्नति, बनाया गया DIG, देखें कौन कौन हुए प्रमोट

रियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति करते हुए 2012 बैच के 4 IPS अधिकारियों को DIG रैंक पर प्रमोट कर दिया है।

4 IPS को मिली पदोन्नति, बनाया गया DIG, देखें कौन कौन हुए प्रमोट

➤ हरियाणा सरकार ने 2012 बैच के 4 IPS अधिकारियों को दी पदोन्नति

➤ SP रैंक से प्रमोट होकर अब DIG बनाए गए चारों पुलिस अधिकारी

➤ जशनदीप सिंह रंधावा, दीपक गहलावत, सुमेर प्रताप और सुनील कुमार प्रमोट


हरियाणा सरकार के गृह विभाग (Home Department) ने  2012 बैच के चार वरिष्ठ IPS अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, इन अधिकारियों को Superintendent of Police (SP) के पद से प्रमोट कर अब Deputy Inspector General of Police (DIG) बना दिया गया है। यह पदोन्नति Pay Matrix के Level-13A के तहत तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची में जशनदीप सिंह रंधावा (Jashandeep Singh Randhawa) का नाम शामिल है, जो वर्तमान में CBI में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। दूसरे अधिकारी दीपक गहलावत (Deepak Gahlawat) हैं, जो नागरिक उड्डयन मंत्रालय के BCAS मुख्यालय में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे हैं। तीसरे अधिकारी सुमेर प्रताप सिंह (Sumer Pratap Singh) हैं, जो चंडीगढ़ में SSP Traffic & Security के पद पर तैनात हैं। चौथे अधिकारी सुनील कुमार (Sunil Kumar) हैं, जो SP/SCB(H) के रूप में कार्यरत हैं। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (Sudhir Rajpal) द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं, जिसकी प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।