ड्यूटी के दौरान हादसे में हरियाणा के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की मौ*त

गुरुग्राम के सहरौल बॉर्डर पर रात्रि ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक कॉन्स्टेबल लोकेश की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत। परिवार में मातम, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

ड्यूटी के दौरान हादसे में  हरियाणा के  ट्रैफिक कॉन्स्टेबल की मौ*त
  • सहरौल बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

  • ईमानदार और समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे लोकेश

  • दो वर्षीय बेटे का सहारा छिन गया, परिवार में मातम


गुरुग्राम के सहरौल बॉर्डर पर सड़क हादसे में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल लोकेश की मौत हो गई। वह रात में गश्त जिम्मेदारी के साथ कर रहे थे। हादसे के वक्त लोकेश अपने ZO ईसी मामचंद के साथ बोलेरो गाड़ी में मौजूद थे। लघुशंका के लिए जैसे ही वे नीचे उतरे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक लोकेश मूल रूप से रेवाड़ी के बढ़पुर गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2017 में भर्ती होने के बाद से वे पुलिस सेवा में निरंतर कार्य कर रहे थे। वर्तमान में वे गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वे अक्सर स्कूलों में जाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक करते थे।

लोकेश यादव शादीशुदा थे और उनका दो वर्ष का बेटा है। अचानक हुए इस हादसे ने उनके परिवार और साथियों को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।