एक हफ्ते में सोना ₹1640 महंगा, चांदी में ₹10000 की तेजी
देश में एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹1640 तक महंगा हुआ है, जबकि चांदी ₹10000 चढ़ गई। जानिए दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज का ताजा गोल्ड रेट।
एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹1640 तक महंगा हुआ
चांदी की कीमत में ₹10000 तक का बड़ा उछाल दर्ज
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹152500 प्रति 10 ग्राम पहुंचा
देशभर में सोना और चांदी लगातार महंगे होते जा रहे हैं। बीते एक सप्ताह में सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। वहीं चांदी की कीमतों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर भारतीय सराफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 1640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी करीब 1500 रुपये तक बढ़ा है। दूसरी तरफ चांदी की कीमत में करीब 10000 रुपये प्रति किलो का इजाफा दर्ज किया गया है।
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 152500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 139800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के कारण कीमतों में तेजी बनी हुई है।
मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 152350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना करीब 4721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग पर निर्भर नहीं करतीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय हालात, डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों और वैश्विक तनाव जैसे कई बड़े फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
निवेशकों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी जारी रही तो सोने और चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। ऐसे में शादी सीजन और निवेश की तैयारी कर रहे लोगों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
shubham