मनीषा की मौत पर टीचरों ने खारिज किया सुसाइड का दावा, बोले पॉजिटिव और होनहार स्टूडेंट थी मनीषा

भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सुसाइड बता रही है, लेकिन शिक्षकों का कहना है कि वह पॉजिटिव और होनहार स्टूडेंट थी। मेडिकल करियर का सपना देख रही मनीषा की मौत की जांच की मांग तेज हो गई है।

मनीषा की मौत पर टीचरों ने खारिज किया सुसाइड का दावा, बोले पॉजिटिव और होनहार स्टूडेंट थी मनीषा

➤ भिवानी की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल
➤ टीचरों ने कहा- वह पॉजिटिव और होनहार स्टूडेंट थी
➤ मेडिकल करियर का सपना देख रही थी, जांच की मांग तेज

हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है, लेकिन उसके शिक्षकों का कहना है कि उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि मनीषा सुसाइड कर सकती है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा जाटान में पढ़ने वाली मनीषा एक आदर्श स्टूडेंट के रूप में जानी जाती थी। फिजिक्स के पीजीटी विनय कुमार के अनुसार, मनीषा हमेशा पॉजिटिव रहती थी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान देती थी। उन्होंने कहा कि 11वीं और 12वीं में वह बेहद मेहनती रही और कभी ऐसा नहीं लगा कि वह तनाव या अवसाद में है।

इतिहास के प्रवक्ता महेंद्र सिंह ने भी यही कहा कि मनीषा पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रहती थी। वह सवालों के सटीक जवाब देती और सामान्य ज्ञान में भी गहरी रुचि रखती थी। उन्होंने बताया कि स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी उसने हिस्सा लिया और हमेशा उत्साह दिखाया।

जीव विज्ञान की शिक्षिका प्रोमिला ने कहा कि मनीषा का लक्ष्य मेडिकल फील्ड में करियर बनाना था। उसने 12वीं कक्षा में 500 में से 402 अंक हासिल किए और 80.4 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुई। प्रोमिला के अनुसार, वह हर बार खुद से बेहतर करने की कोशिश करती थी और पढ़ाई को लेकर बेहद जिज्ञासु थी।

स्कूल स्टाफ का कहना है कि मनीषा हमेशा खुशमिजाज, सभ्य और सहयोगी रही। उसने कभी किसी प्रकार की निराशा या मानसिक दबाव जाहिर नहीं किया। शिक्षकों का मानना है कि उसकी मौत की पूरी जांच होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके।

मनीषा प्रतिदिन 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती थी और अपनी मेहनत से साथियों के बीच अलग पहचान बनाती थी। उसके परिवार और गांव में भी लोग उसकी मौत को लेकर स्तब्ध हैं और इसे सुसाइड मानने से इनकार कर रहे हैं।