हरियाणा के ऑस्कर अस्पताल में 2 मौ*तें,अचेत मिले नर्सिंग स्टाफ और एक्सरे टेक्नीशियन
बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर के पास ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में दो कर्मचारी अचेत मिले। सामान्य अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।
बहादुरगढ़ के ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में दो कर्मचारियों की संदिग्ध मौत से सनसनी
➤ नर्सिंग स्टाफ सचिन और एक्सरे टेक्नीशियन विकास अस्पताल में अचेत अवस्था में मिले
➤ सामान्य अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर के पास स्थित ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में मंगलवार तड़के दो कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम करने वाले सचिन (28) और एक्सरे टेक्नीशियन विकास (25) अचेत अवस्था में मिले। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान सचिन (28) निवासी सफीदों, जींद और विकास (25) निवासी बोहर, रोहतक के रूप में हुई है। दोनों ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में कर्मचारी थे। मंगलवार तड़के दोनों को अस्पताल में अचेत अवस्था में पाया गया।
इसके बाद दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो कर्मचारियों की एक साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर फैलते ही अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना को लेकर फिलहाल दोनों की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सचिन और विकास अस्पताल में अचेत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल सामान्य अस्पताल बहादुरगढ़ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
Akhil Mahajan