आशुतोष चतुर्वेदी बने केंद्रीय सूचना आयुक्त
आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। वे 15 दिसंबर 2025 से केंद्रीय सूचना आयोग में कार्यभार संभालेंगे।
- 15 दिसंबर 2025 से केंद्रीय सूचना आयोग में संभालेंगे कार्यभार
- चार दशक से अधिक पत्रकारिता अनुभव का लंबा सफर
आशुतोष चतुर्वेदी को केंद्रीय सूचना आयोग में केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे 15 दिसंबर 2025 से अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
आशुतोष चतुर्वेदी पिछले करीब नौ वर्षों से एक दैनिक अखबार के शीर्ष संपादकीय पद पर कार्यरत हैं। उनके पास लगभग चार दशकों का समृद्ध पत्रकारिता अनुभव है, जिसमें प्रिंट, डिजिटल और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का व्यापक अनुभव शामिल है।
प्रभात खबर से पहले वे अमर उजाला में Executive Editor के पद पर रहे। इसके अलावा उन्होंने अमर उजाला में दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई और समाचार रिपोर्टिंग, अखबार प्रोडक्शन तथा वेबसाइट प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत माया पत्रिका से ट्रेनी के रूप में की थी। इसके बाद वे इंडिया टुडे, संडे ऑब्जर्वर, दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे।
आशुतोष चतुर्वेदी ने बीबीसी के साथ भी लंबा कार्यकाल बिताया। उन्होंने बीबीसी लंदन में तीन वर्ष और बीबीसी दिल्ली में पांच वर्ष तक काम किया। वे बीबीसी हिंदी वेबसाइट के लॉन्च में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश और विदेश के कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट कवर किए। वे भारत के राष्ट्रपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आधिकारिक दौरों में भी शामिल रहे, जिससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग का गहरा अनुभव प्राप्त हुआ।
Author1