आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में ICU में भर्ती

92 वर्षीय गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती किया गया है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के अस्पताल में ICU में भर्ती

92 साल की आशा भोसले को अचानक कार्डियक अरेस्ट, मुंबई अस्पताल में भर्ती
ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज, हालत पर अपडेट का इंतजार
दिग्गज गायिका के स्वास्थ्य को लेकर फैंस में बढ़ी चिंता, दुआओं का दौर शुरू


हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका आशा भोसले को लेकर शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है। 92 साल की सुरों की मलिका को अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह ICU में हैं, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता दी गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनका इलाज जारी है और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं।

हालांकि, अब तक उनके परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में उनकी सेहत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है।

इस खबर के सामने आने के बाद देशभर में उनके चाहने वाले उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं।

आशा भोसले भारतीय संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं और दशकों से अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर आई यह खबर हर किसी को चिंतित कर रही है।