मौसी की बेटी की शादी में हरियाणा के पुलिसव कर्मी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारा

अंबाला में शादी समारोह में डीजे विवाद के दौरान हरियाणा पुलिस सिपाही अमन कुमार की पीट-पीटकर हत्या। यमुनानगर में था तैनात, पुलिस ने केस दर्ज किया।

मौसी की बेटी की शादी में हरियाणा के पुलिसव कर्मी को पीट पीटकर मौत के घाट उतारा

अंबाला में शादी समारोह में डीजे डांस विवाद के दौरान पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या

यमुनानगर में तैनात सिपाही अमन कुमार था मौसी की बेटी की शादी में शामिल

लोहे की रॉड और डंडों से किया हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


हरियाणा के अंबाला जिले में एक शादी समारोह के दौरान हरियाणा पुलिस के सिपाही की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कंबासी गांव निवासी अमन कुमार (35) के रूप में हुई है, जो यमुनानगर पुलिस लाइन में तैनात था। अमन अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।

घटना की जानकारी देता भाई सुनंदन।

जानकारी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुछ युवक गाली-गलौज करते हुए अंबेडकर भवन से बाहर निकल गए। शाम करीब 5:30 बजे जब अमन अपने भाई सुनंदन के साथ घर जाने के लिए निकला, तो बाहर पहले से मौजूद युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

जानकारी देते मुलाना थाने के प्रभारी।

हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से अमन पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने पहुंचे सुनंदन पर भी हमला हुआ। अमन के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग घायल अमन को तुरंत एमएम अस्पताल, मुलाना लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर केस दर्ज कर लिया है। मुलाना थाना पुलिस ने शुभ माजरी (यमुनानगर) निवासी टिंकू, रोहित, अमन और सोनू समेत कई अन्य युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने कहा है कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

मुलाना थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।