हरियाणा के युवक की इंग्‍लैंड में चाकूओं से गोदगोद कर की हत्‍या, पांच हिरासत में

अंबाला के पठानमाजरा गांव के अमित बक्शी की इंग्लैंड के लेस्टर में हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी अमृतसर निवासी गिरफ्तार, पांच अन्य हिरासत में। घटना घर में सोते समय चाकू से हुई।

हरियाणा के युवक की इंग्‍लैंड में चाकूओं से गोदगोद कर की हत्‍या, पांच हिरासत में

अंबाला के पठानमाजरा के अमित बक्शी की इंग्लैंड में हत्या
ब्रिटेन के लेस्टर शहर में घर में सोते समय चाकू से हमला
मुख्य आरोपी अमृतसर निवासी गिरफ्तार, पांच अन्य हिरासत में


 हरियाणा के अंबाला जिले के पठानमाजरा गांव के 37 वर्षीय अमित बक्शी की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। घटना ब्रिटेन के लेस्टर शहर में  रात करीब 1:37 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अमित घर में सोते समय चाकू से घातक वार का शिकार हुए। मृतक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया है जबकि पांच अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच कर रहे डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर टिम लिंडले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। अमित के दिल पर गहरा वार किया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अमित बीते 17 सालों से इंग्लैंड में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम कर रहे थे। मेहनती और जिम्मेदार प्रवृत्ति के अमित ने परिवार के सपनों को साकार करने के लिए विदेश में रहकर संघर्ष किया। चार साल पहले उनकी मां का निधन हुआ था, तब भी वह भारत नहीं आ पाए थे। उनके पिता श्याम बक्शी और छोटा भाई राहुल बक्शी अंबाला में रहते हैं।

परिवार के अनुसार अमित दिसंबर में भारत आने वाले थे। उनकी शादी के लिए लड़की देख ली गई थी और आने के बाद तारीख तय होनी थी। पिता ने बेटे के स्वागत के लिए गांव पठानमाजरा में 500 वर्ग गज का नया घर तैयार करवाया था, जिसमें दीवारों पर नया रंग और फर्नीचर भी बुक कराया गया था। अब उसी घर में मातम छाया हुआ है।

ब्रिटिश पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अमर सिंह, जो अमृतसर का निवासी है, अमित के साथ उसी घर में किराए पर रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए ब्रिटिश पुलिस ने ईस्ट मिडलैंड्स स्पेशल ऑपरेशन यूनिट को जांच सौंपी है। टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात की असली वजह क्या थी। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।