मासूम शर्मा के साथी कलाकार अमर करनावल पर केस दर्ज,हथियार वाली पोस्ट बनी मुसीबत
हरियाणवी कलाकार और गीतकार अमर करनावल पर जींद के जुलाना थाना में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने के आरोप में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।
हरियाणवी कलाकार अमर करनावल पर जुलाना थाना पुलिस ने केस दर्ज किया
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप
पुलिस ने लाइसेंस नहीं होने की बात कहते हुए जांच शुरू की
मासूम शर्मा के साथी कलाकार अमर करनावल पर केस दर्ज, हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने का आरोप
हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के साथी कलाकार और गीतकार अमर करनावल के खिलाफ जींद के जुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित तौर पर अवैध हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एएसआई गुरदीप ने शिकायत में बताया कि अमर करनावल ऑफिशियल नाम से संचालित सोशल मीडिया पेज पर अमर करनावल हथियार के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। शिकायत में कहा गया है कि वह जींद जिले के ब्राह्मणवास स्थित एक म्यूजिक कंपनी में काम करते हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों से जुड़ी पोस्ट वायरल होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पास संबंधित शस्त्र लाइसेंस होने की जानकारी नहीं मिली है।
इसी आधार पर जुलाना थाना पुलिस ने अमर करनावल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं अमर करनावल?
अमर करनावल हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते हुए लोक गायक, गीतकार और कलाकार हैं। उन्होंने हरियाणवी और देसी लोक शैली के कई लोकप्रिय गाने लिखे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया और यूट्यूब पर लाखों लोगों ने पसंद किया है।
अमर करनावल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के करनावल गांव के रहने वाले हैं। हालांकि बचपन से ही वह ब्राह्मणवास में रहकर मासूम शर्मा के साथ काम करते रहे हैं। दोनों के बीच भाई जैसा रिश्ता माना जाता है।
उन्होंने एक खटोला जेल के भीतर, मर्द, दो दादा और भोले तेरे प्यार में जैसे कई चर्चित हरियाणवी गीत लिखे हैं। मासूम शर्मा के कई चर्चित और बाद में यूट्यूब से हटाए गए गानों के गीत भी अमर करनावल ने ही लिखे थे। सोशल मीडिया के जरिए उन्हें व्यापक पहचान मिली।
pooja