आज का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत,शुक्र होंगे अस्त, करियर में बढ़ेगा ग्राफ
23 सितंबर 2026 राशिफल में शुक्र अस्त होंगे। कन्या समेत 4 राशियों को करियर और धन में लाभ मिल सकता है। जानें मेष से मीन तक का दैनिक भविष्यफल।
शुक्र होंगे अस्त, कन्या समेत 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य, करियर में बढ़ेगा ग्राफ
➤ मिथुन की पारिवारिक इच्छा होगी पूरी, कर्क राशि वाले कारोबार में जोखिम भरे फैसलों से बचें
➤ 23 सितंबर को द्वादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग, जानें मेष से मीन तक राशिफल
23 सितंबर 2026, बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से खास रहने वाला है। इस दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रात 10:50 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। वहीं श्रवण नक्षत्र सुबह 09:09 बजे तक रहेगा और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का संचार होगा।
योग की बात करें तो सुकर्मा योग शाम 04:27 बजे तक रहेगा। इसके बाद धृति योग बनेगा। बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह की उपासना के लिए विशेष माना जाता है। वहीं द्वादशी तिथि भगवान विष्णु की आराधना और एकादशी व्रत के पारण से जुड़ी है। 23 सितंबर को पार्श्व एकादशी व्रत का पारण और वामन जयंती भी मनाई जाएगी।
ग्रह-नक्षत्र, तिथि और योग के इस संयोग का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों को कारोबार और करियर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं 23 सितंबर 2026 का पंचांग और मेष से मीन तक का संपूर्ण राशिफल।
23 सितंबर 2026 का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी, रात 22:50 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी।
नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र, सुबह 09:09 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा।
करण: बव, सुबह 10:21 बजे तक, तत्पश्चात बालव।
पक्ष: शुक्ल पक्ष।
योग: सुकर्मा योग, शाम 16:27 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग।
वार: बुधवार, भगवान गणेश और बुध देव की उपासना का दिन।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर ध्यान देंगे। मित्रों के साथ घूमने का मौका भी मिल सकता है।
करियर और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी। कारोबार में अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से खरीदारी के लिए दिन अच्छा है और लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
दिन के दूसरे भाग में धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को संतान की धार्मिक कार्यों में रुचि देखकर प्रसन्नता होगी। पारिवारिक जीवन में पिता का सहयोग मिलेगा।
करियर और व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लंबी अवधि के निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
हालांकि पड़ोस में होने वाले किसी विवाद से दूर रहना बेहतर होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। नई योजना बनाने और उसे सफलतापूर्वक पूरा करने का मौका मिलेगा। कारोबार में सफलता के साथ अच्छी कमाई होने की संभावना है।
शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में भाग्य का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भाइयों का सहयोग मिलेगा और कोई इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने के संकेत हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होने से आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
हालांकि करियर और व्यापार में सतर्क रहने की जरूरत है। जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। दोस्तों के साथ पार्टी और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कोई अच्छी सूचना मन को प्रसन्न करेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मेहनत के साथ भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। करियर और व्यापार में मित्रों से लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
पारिवारिक जीवन में परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। सामाजिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से चल रही अनबन को दूर करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। ईमानदारी और मेहनत से कारोबार में सफलता मिलेगी। किसी समस्या का समाधान होने से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में भी लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं और अपने लिए खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर भी मिल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कार्य-व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा।
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर के बड़ों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। किसी जरूरी काम के चलते जीवनसाथी के साथ खरीदारी करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वस्त्र और गृह निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छी कमाई वाला हो सकता है।
प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और रिश्ते में भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्र या मेहमान के घर आने से पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए काम में सफलता मिलने के साथ मन को सुकून मिलेगा। कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे, हालांकि कुछ अनचाहे खर्च भी सामने आ सकते हैं।
छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान प्राप्त हो सकता है। धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा और दान-पुण्य करने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।
करियर में आराम और सुकून के साथ काम पूरा करेंगे। कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा, लेकिन खर्च जरूरी कामों पर ही होगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कारोबार में अच्छी कमाई के योग हैं। किराना कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। अच्छी डील मिलने से घर के लिए सुख-सुविधाओं की खरीदारी कर सकते हैं।
छात्रों को गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से मदद मिल सकती है। घर की व्यवस्था सुधारने का मौका मिलेगा और यात्रा का भी योग बन सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को मित्रों और निकट संबंधियों का सहयोग मिलेगा। किसी पारंपरिक या पारिवारिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।
करियर में मित्र की मदद से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सुधार महसूस होगा। हालांकि वाद-विवाद से दूर रहना जरूरी है। दिन में दान-पुण्य करने का अवसर भी मिलेगा।
Akhil Mahajan