आज का राशिफल: चंद्र-शनि विष दोष से कर्क और वृश्चिक रहें सतर्क सतर्क,जानें पूरा राशिफल?
2 अगस्त 2026 के राशिफल में जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ योग, पंचांग, राहुकाल और चंद्र-शनि विष दोष का आपकी राशि पर प्रभाव।
चंद्र-शनि विष दोष के कारण कर्क और वृश्चिक राशि वालों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी
सर्वार्थ सिद्धि, वाशि और सुनफा योग से कई राशियों के लिए धन, करियर और सफलता के प्रबल योग बनेंगे
मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है
2 अगस्त 2026, रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा दोपहर 3:27 बजे तक कुंभ राशि में रहेंगे। इस दौरान पहले चंद्र-राहु ग्रहण दोष और उसके बाद चंद्र-शनि विष दोष का प्रभाव रहेगा। इसके बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से वाशि योग, सुनफा योग, आनन्दादि योग, अतिगंड योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि के जातकों को भद्र योग का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि कर्क और वृश्चिक राशि वालों को विष दोष के कारण जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचने की सलाह दी गई है।
2 अगस्त 2026 का पंचांग
- तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्थी रात्रि 11:16 बजे तक, इसके बाद पंचमी।
- नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद रात्रि 9:37 बजे तक, फिर उत्तराभाद्रपद।
- चंद्र राशि: दोपहर 3:27 बजे तक कुंभ, इसके बाद मीन।
- विशेष योग: सर्वार्थ सिद्धि योग, वाशि योग, सुनफा योग, आनन्दादि योग, अतिगंड योग और भद्र योग।
- राहुकाल: शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक।
- शुभ दिशा: पश्चिम।
- लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 बजे तक।
- शुभ चौघड़िया: दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक।
राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
आय में वृद्धि के साथ नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। कारोबार में मुनाफा होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
लकी कलर: नीला।
लकी नंबर: 8।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय में बदलाव लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन मिलने और वाहन खरीदने के योग हैं। विद्यार्थियों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
लकी कलर: लाल।
लकी नंबर: 6।
मिथुन राशि
सर्वार्थ सिद्धि योग और भद्र योग का लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा और करियर में नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
लकी कलर: हरा।
लकी नंबर: 5।
कर्क राशि
चंद्र-शनि विष दोष के कारण किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में सोच-समझकर कदम उठाएं। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
लकी कलर: ऑरेंज।
लकी नंबर: 4।
सिंह राशि
साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक तनाव कम होगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
लकी कलर: सुनहरा।
लकी नंबर: 1।
कन्या राशि
भद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
लकी कलर: सिल्वर।
लकी नंबर: 3।
तुला राशि
जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थियों की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लकी कलर: गुलाबी।
लकी नंबर: 2।
वृश्चिक राशि
विष दोष के प्रभाव से निवेश और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच करें। परिवार में शांति बनी रहेगी।
लकी कलर: बैंगनी।
लकी नंबर: 8।
धनु राशि
भद्र योग से आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या प्रशंसा मिल सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
लकी कलर: पीला।
लकी नंबर: 9।
मकर राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल पर व्यवहार से सभी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में ट्रांसफर से जुड़ी सूचना मिल सकती है।
लकी कलर: सफेद।
लकी नंबर: 2।
कुंभ राशि
दोपहर तक चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार विस्तार की योजना सफल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
लकी कलर: आसमानी।
लकी नंबर: 7।
मीन राशि
दोपहर बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे। भद्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापार में सुधार होगा। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और भविष्य की योजनाएं बनेंगी।
लकी कलर: सिल्वर।
लकी नंबर: 7।
pooja