PIET की जांच तेज, सीजेएम-cum-सचिव वर्षा शर्मा ने किया दौरा

DLSA पानीपत की सचिव वर्षा शर्मा ने PIET कॉलेज समालखा में नाइट कैंप के दौरान छात्रों से मारपीट के मामले की जांच की। दो शिक्षक निलंबित और विस्तृत रिपोर्ट तलब।

PIET की जांच तेज, सीजेएम-cum-सचिव वर्षा शर्मा ने किया दौरा


• DLSA पानीपत की सचिव वर्षा शर्मा ने PIET कॉलेज समालखा का दौरा
• छात्रों से मारपीट के आरोपों की जांच, दोनों शिक्षक निलंबित
• संस्था प्रबंधन और WCD विभाग को विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश



पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पानीपत की माननीय सीजेएम-cum-सचिव वर्षा शर्मा ने सोमवार को पीआईईटी (Panipat Institute of Engineering and Technology) कॉलेज, समालखा का दौरा किया। यह दौरा संस्थान में आयोजित नाइट कैंप के दौरान दो शिक्षकों द्वारा छात्रों के साथ मारपीट किए जाने की शिकायतों की जांच के उद्देश्य से किया गया था।

दौरे के दौरान माननीय सचिव ने संबंधित छात्रों, कॉलेज प्रबंधन और महिला एवं बाल विकास (WCD) विभाग, पानीपत के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।

जांच के दौरान संस्थान के प्राचार्य और WCD विभाग को इस घटना से संबंधित पूर्ण रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे की आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

जानकारी के अनुसार, संस्थान की आंतरिक समिति ने दोनों शिक्षकों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। DLSA ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों में सख्त और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।