गुरुग्राम में थार हादसा, दो बच्चों और बुजुर्ग की मौ*त

गुरुग्राम के गांव खोड़ में तेज रफ्तार थार वाहन ने पैदल चल रहे दो बच्चों और एक बुजुर्ग को कुचल दिया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गुरुग्राम में थार हादसा, दो बच्चों और बुजुर्ग की मौ*त

गुरुग्राम में थार ने बुजुर्ग और दो बच्चों को कुचला
भाई के घर से लौट रहे थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौत
ड्राइवर कार छोड़ फरार, पुलिस जांच में जुटी


गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के गांव खोड़ में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चे और एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय सुभाष अपने नाती 8 वर्षीय जायद खान और 6 वर्षीय ईशांत के साथ रात लगभग 11 बजे अपने भाई के घर से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार थार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों 10 से 30 फीट दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ड्राइवर अपनी गाड़ी स्थल छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना पूरे गांव के लिए सदमे की वजह बनी है। परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में गम का माहौल है। ग्रामीण प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।