गुरुग्राम में BJP नेता की बेटी अपने ही मां-बाप पर FIR कराई, वजह चौंकाने वाली

गुरुग्राम में BJP नेता नरेश कटारिया की बेटी ने जबरन अरेंज मैरिज करवाने का आरोप लगाते हुए मां-बाप पर FIR दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर सेफ हाउस भेजा। मामला हाई प्रोफाइल विवाद में बदल रहा है।

गुरुग्राम में BJP नेता की बेटी अपने ही मां-बाप पर FIR कराई, वजह चौंकाने वाली
  • गुरुग्राम में BJP नेता की बेटी ने मां-बाप पर FIR कराई
  • लव मैरिज की जिद, जबरन अरेंज मैरिज का आरोप
  • शादी से एक दिन पहले पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया


गुरुग्राम जिले में BJP नेता और पार्षद नरेश कटारिया की बेटी ने अपनी ही मां-बाप पर गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। लड़की का कहना है कि उसे अपनी पसंद के लड़के से लव मैरिज करनी थी, लेकिन परिवार उसकी जबरन अरेंज मैरिज कराना चाहता था। यही नहीं, लड़की ने आरोप लगाया कि उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया

लड़की ने पुलिस, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महिला आयोग और वरिष्ठ अधिकारियों को ई-मेल भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ई-मेल मिलते ही सेक्टर-9 पुलिस की टीम लड़की के घर पहुंची और उसे रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित रखने के लिए सेफ हाउस भेज दिया और उससे बयान भी लिए।

लड़की ने पुलिस को बताया कि 4 दिसंबर को उसकी शादी दौलताबाद निवासी एक लड़के के साथ तय की गई थी और पूरे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन उसने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह ऐसा नहीं चाहती। उसने कहा कि जब उसने शादी से इनकार किया तो परिवार ने उसे कमरे में बंद कर दिया और कई दिनों तक बाहर निकलने नहीं दिया

लड़की ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि वह 15 साल से एक दोस्त से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। उसने यह भी कहा कि उसे अपने परिवार से जान का खतरा है और वह मां-बाप के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 127(4) और 3(5) के तहत FIR दर्ज कर ली है, जो अवैध कैद और आपराधिक धमकी से संबंधित हैं।

जांच अधिकारी ASI पिंकी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि बेटी को किसी ने गुमराह किया है और स्थिति को गलत दिशा दी गई है। मामले के सामने आने के बाद परिवार के घर में सन्नाटा छाया हुआ है और शादी की सारी तैयारियां रुक गई हैं।