12 साल की उम्र में लगी गोली अब 20 साल फोड़ा फूटा तो जांघ से निकली एसएलआर राइफल की बुलेट

Faridabad, ShockingStory, BulletCase, Haryana, MedicalNews

12 साल की उम्र में लगी गोली अब 20 साल फोड़ा फूटा तो जांघ से निकली एसएलआर राइफल की बुलेट
  • 20 साल बाद महिला की जांघ से निकली गोली, परिवार भी रह गया दंग
  • 12 साल की उम्र में लगी थी गोली, पत्थर समझकर किया गया नजरअंदाज
  • डॉक्टर बोले एसएलआर राइफल की बुलेट, बिना ऑपरेशन खुद बाहर आई


फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी से एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। यहां 32 वर्षीय महिला कविता की जांघ से 20 साल बाद गोली बाहर निकली, जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया। हैरानी की बात यह है कि कविता को कभी पता ही नहीं चला कि उनके शरीर में गोली है।

कविता बताती हैं कि 12 साल की उम्र में स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनके कमर के नीचे वाले हिस्से में किसी नुकीली चीज के लगने से हल्का खून निकला था। उस वक्त उन्हें और शिक्षकों को लगा कि किसी ने पत्थर मार दिया होगा। छोटा सा जख्म कुछ दिनों में भर गया और इसके बाद उन्हें कभी कोई परेशानी नहीं हुई

करीब दो महीने पहले उसी जगह फोड़ा उभर आया। दवाइयों से आराम नहीं मिला तो घरेलू लेप लगाया गया। जब फोड़ा फूटा तो अंदर से एक धातु की नुकीली वस्तु बाहर आई, जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। गौर से देखने पर पता चला कि वह गोली है।

डॉक्टरों के मुताबिक यह एसएलआर राइफल की बुलेट है। विशेषज्ञों का कहना है कि मेटैलिक ऑब्जेक्ट कई बार शरीर के अंदर निष्क्रिय अवस्था में रह सकता है और समय के साथ अपने आप बाहर निकल सकता है। कविता अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी ऑपरेशन की जरूरत नहीं पड़ी।

कविता का कहना है कि उनके गांव के पास पहले आर्मी ट्रेनिंग कैंप हुआ करता था। आशंका है कि वहीं से भटकी गोली उनके शरीर में लगी होगी। कविता अब चार बच्चों की मां हैं और हंसते हुए कहती हैं कि उन्होंने 20 साल तक इस गोली को बिना जाने संभाले रखा। अब लोग उनके घर सिर्फ इस गोली को देखने आ रहे हैं।