बृजेंद्र सिंह की याचिका पर उचाना विधानसभा मामले में कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को तलब किया

उचाना विधानसभा विवाद पर हाई कोर्ट में सुनवाई, रिटर्निंग अधिकारी को 8 अक्टूबर को पेश होने का आदेश। बृजेंद्र सिंह ने गवाही दी, राजनीतिक चर्चा तेज।

बृजेंद्र सिंह की याचिका पर उचाना विधानसभा मामले में कोर्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को तलब किया

➤ उचाना विधानसभा विवाद की हाई कोर्ट में सुनवाई हुई
➤ रिटर्निंग अधिकारी को 8 अक्टूबर को पेश होने का आदेश
➤ बृजेंद्र सिंह ने कोर्ट में गवाही दी, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज


हरियाणा की उचाना विधानसभा सीट को लेकर उठे विवाद पर आज दोपहर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने रिटर्निंग अधिकारी को तलब करते हुए 8 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया। मामले की सुनवाई के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह भी कोर्ट में उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी गवाही दी। अदालत ने स्पष्ट किया कि रिटर्निंग अधिकारी की मौजूदगी अगली सुनवाई में आवश्यक है ताकि चुनाव से जुड़े सभी तथ्यों की सही जानकारी मिल सके।

wrestlers' protest | An unusual switch amid ideological blur: BJP's Hisar  MP Brijendra Singh joins Congress - Telegraph India

उचाना विधानसभा का यह मामला लंबे समय से सुर्खियों में है। 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह भाजपा के देवेंद्र अत्री से केवल 32 वोटों के अंतर से हार गए थे। बृजेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम पर सवाल उठाते हुए दावा किया था कि डाक मतपत्रों की गिनती में गड़बड़ी हुई थी। आज की सुनवाई के बाद राजनीतिक हलकों में इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।