फरवरी 2026 में सूर्य-राहु की युति से बनेगा ग्रहण योग: इन तीन राशियों के लिए अग्निपरीक्षा

फरवरी 2026 में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बनेगा। ज्योतिष के अनुसार इसका असर कर्क, कन्या और मीन राशि पर सेहत, तनाव और खर्च के रूप में दिख सकता है।

फरवरी 2026 में सूर्य-राहु की युति से बनेगा ग्रहण योग:  इन तीन राशियों के लिए अग्निपरीक्षा
  • कुंभ राशि में सूर्य-राहु की युति से बनेगा ग्रहण योग
  • फरवरी 2026 में कुछ राशियों पर बढ़ेगा नकारात्मक प्रभाव
  • सेहत, तनाव और धन से जुड़ी परेशानियों की आशंका


वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल और उनकी युति व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ समाज पर भी प्रभाव डालती है। फरवरी 2026 में सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही राहु विराजमान रहेंगे। सूर्य और राहु की यह युति ग्रहण योग का निर्माण करेगी, जिसे ज्योतिष में अशुभ माना जाता है।

यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान जैसी स्थितियां बन सकती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इसका प्रभाव कर्क, कन्या और मीन राशि के जातकों पर अधिक देखा जा सकता है।

कर्क राशि के लिए यह योग कुंडली के अष्टम भाव में बनेगा। यह भाव अचानक होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य से जुड़ा माना जाता है। इस समय सेहत को लेकर लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। विशेष रूप से हृदय से जुड़े रोगों से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और किसी गुप्त कारण से चिंता बनी रह सकती है।

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य-राहु की युति छठे भाव में बन रही है। यह भाव रोग, शत्रु और कानूनी विवादों से जुड़ा होता है। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझन बढ़ सकती है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए भरोसे के मामलों में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य की दृष्टि से गले और छाती से जुड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

मीन राशि के जातकों के लिए यह युति गोचर कुंडली के बारहवें भाव में बन रही है। यह भाव खर्च और हानि का संकेत देता है। इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही बदनामी या झूठे आरोप जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में निराशा और सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।