BREAKING: सोनीपत में भूकंप, तीव्रता 2.8
हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 रही। भूकंप का केंद्र नॉर्थ दिल्ली रहा।
सोनीपत में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए
रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 रही, केंद्र नॉर्थ दिल्ली
धरती हिलते ही लोग घरों से बाहर निकले
हरियाणा के सोनीपत में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया। नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक इसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली में रहा। भूकंप की गहराई धरती से लगभग पांच किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
भूकंप का असर सोनीपत और दिल्ली से सटे हरियाणा के क्षेत्रों में महसूस किया गया। हालांकि, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 3.5 थी और उसका केंद्र भी पांच किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया था।
पिछले आठ महीनों में हरियाणा के कई जिलों में बार-बार भूकंप की गतिविधियां सामने आ चुकी हैं। झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर हल्के से मध्यम स्तर के झटके दर्ज किए गए हैं।
नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर ने सोशल मीडिया के माध्यम से भूकंप की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
Akhil Mahajan