महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल टली, पिता को आया हार्ट अटैक

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी उनके पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्थगित कर दी गई। स्मृति के पिता अस्पताल में भर्ती हैं, हालत स्थिर है।

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल टली, पिता को आया हार्ट अटैक

  • स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की आज की शादी पिता की तबीयत बिगड़ने से टली

  • सांगली में शनिवार रात मेहंदी-संगीत के बाद अचानक पिता श्रीनिवास मंधाना अस्पताल में भर्ती

  • क्रिकेटर के मैनेजर ने शादी स्थगित होने की पुष्टि की



महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की आज होने वाली शादी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

कपल के हल्दी सेरेमनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई।

 यह समारोह महाराष्ट्र के सांगली में आयोजित होना था। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद शादी टालने का फैसला लिया गया। यह जानकारी स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने दी है।

पलक मुछाल के साथ कपल।

शनिवार देर रात समडोली रोड स्थित मंधाना फार्म हाउस में मेहंदी और संगीत समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया था। रविवार दोपहर शादी की रस्में शुरू होनी थीं। इससे पहले ही स्मृति के पिता की हालत खराब हुई और उन्हें तुरंत सांगली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को फिलहाल स्थिर बताया है।

स्मृति मंधाना ने संगीत सेरेमनी में पलाश मुछाल के लिए खास डांस परफॉर्मेंस दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। परिवार, रिश्तेदार, करीबी दोस्त और महिला टीम इंडिया की खिलाड़ी भी इस आयोजन में शामिल रहे।

स्मृति मंधाना के संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है।

स्मृति और पलाश की मुलाकात साल 2019 में मुंबई में एक दोस्त के जरिए हुई थी। पांच साल तक उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा और 2024 में इसे सार्वजनिक किया। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे।

पलाश ने हाल ही में नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में स्मृति को ब्लाइंडफोल्ड कर प्रपोज किया था। उन्होंने अपने हाथ पर स्मृति के इनिशियल और जर्सी नंबर SM18 का टैटू भी बनवाया। म्यूजिक डायरेक्टर पलाश ‘पार्टी तो बनती है’ और ‘तू ही है आशिकी’ जैसे सुपरहिट गानों के कम्पोजर हैं।