PM मोदी के दौरे से पहले सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी,सचिवालय खाली, हाई अलर्ट'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ और पंजाब दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सचिवालय खाली कराया गया और जालंधर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।
PM मोदी के दौरे से पहले सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
■ पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय खाली कराया गया, हाई अलर्ट जारी
■ जालंधर के स्कूलों में छुट्टी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
चंडीगढ़/जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब और चंडीगढ़ दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब-हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भरी कॉल आने के बाद पूरे सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया और बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी गुरुवार को चंडीगढ़ और जालंधर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे हैं। उनके दौरे को देखते हुए पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू थी, लेकिन धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर तैनात किया गया।
एहतियात के तौर पर जालंधर के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि सचिवालय के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शन की तैयारी कर रहे कुछ संगठनों के पदाधिकारियों को हिरासत में लेने और नजरबंद करने की खबरें भी सामने आई हैं। यूथ कांग्रेस और शिवसेना पंजाब के नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
pooja