होटल का कमरा, भाजपा नेता और भाजपा नेत्री! तभी उड़ गए होश, जानिए पूरी कहानी
पानीपत के एक निजी होटल से जुड़े घटनाक्रम में भाजपा नेता, महिला की एंट्री चर्चा में है। पहचान और मुलाकात की वजह की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन यह पूरा मामला खूब वायरल हो रहा है।
➤ होटल में भाजपा नेता की एंट्री के कुछ मिनट बाद महिला के पहुंचने की चर्चा
➤ महिला चेहरा ढककर निकलीं, पहचान के सवाल पर बिना जवाब दिए एक्टिवा से रवाना होने की चर्चा
पानीपत। शहर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता और पार्टी की ही एक महिला नेत्री की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की राजनीतिक गलियारों में सुर्खियां बन रही हैं ।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टेक्स्ट:
"पानीपत में चर्चा का विषय: भाजपा नेता का होटल कनेक्शन। पानीपत के एक निजी होटल में भाजपा के बड़े नेता के पहुंचने के कुछ देर बाद एक भाजपा नेत्री पहुंचने की खबर। भाजपा नेता होटल से बाहर निकले और पत्रकार से सामना हुआ तो वह घबरा गए और कहा— 'आपका ऑफिस किधर है? मैं आपका ऑफिस देखना चाहता हूं।' इसके बाद वह पत्रकार के ऑफिस पहुंचे और 15 मिनट बाद निकले। वहीं, कुछ देर बाद चेहरा ढककर एक महिला होटल से बाहर निकली। पत्रकार ने पूछा— 'मैडम, पहचाना नहीं?' सवाल सुनते ही महिला बिना कोई जवाब दिए एक्टिवा से निकल गई।"
क्या है पूरा मामला?
उक्त वायरल पोस्ट को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की कयासबाज़ियां लगाई जा रही हैं। संदेश में दावा किया गया है कि होटल से निकलते समय भाजपा नेता ने मीडिया के सवालों से बचने के लिए पत्रकार के कार्यालय जाने का विकल्प चुना, वहीं महिला नेत्री ने बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से दूरी बना ली।
हालाँकि, इस वायरल दावे और प्रसारित किए जा रहे संदेश पर न तो संबंधित नेताओं की ओर से कोई स्पष्टीकरण आया है और न ही संगठन ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है।
जानें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने क्या कहा
इस पूरे मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी पहले नहीं थी और मामला अब उनके संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने कहा, “मेरी जानकारी में नहीं है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। मामला मेरे ध्यान में अभी लाया गया है। जांच की जाएगी। अगर किसी तरह की सच्चाई सामने आती है या तथ्य सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।”
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान के बाद मामले में पार्टी स्तर पर जांच की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने साफ किया कि यदि जांच में किसी तरह की सच्चाई या तथ्य सामने आते हैं तो पार्टी नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इससे यह स्पष्ट है कि फिलहाल पार्टी ने पूरे मामले पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है और जांच के बाद ही अगला कदम तय किया जाएगा।
Akhil Mahajan