कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

हिमाचल के मंडी में 19 वर्षीय छात्रा की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गई। बाइक सवार हमलावर फरार हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

कॉलेज जा रही छात्रा का सरेआम गला रेतकर हत्या, बाइक सवार हत्यारे फरार

मंडी में दिनदहाड़े छात्रा की बेरहमी से हत्या
बाइक सवार हमलावरों ने कॉलेज जा रही युवती पर किया हमला
पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार को एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, युवती सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह नैण गांव के पास पहुंची, तभी दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। सूचना मिलते ही सरकाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।


मृतका की पहचान सिया (19) पुत्री जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव नैण, डाकघर गोपालपुर, तहसील सरकाघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाकों में CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और संभावित रास्तों पर नाकेबंदी भी की जा रही है।

मामले को लेकर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया जा रहा है। हालांकि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।