भारत के कुख्यात गैंगस्टरों की दहशत अब विदेशों में भी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की पुर्तगाल के लिस्बन में ताबड़तोड़ फायरिंग

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगवार, रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी दी—कॉल इग्नोर करने वालों को सीधे गोली मिलेगी।

भारत के कुख्यात गैंगस्टरों की दहशत अब विदेशों में भी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की पुर्तगाल के लिस्बन में ताबड़तोड़ फायरिंग

➤ पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगवार
➤ रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली
➤ चेतावनी—कॉल इग्नोर करने वालों को सीधे गोली मिलेगी

भारत के कुख्यात गैंगस्टरों की दहशत अब विदेशों तक फैल चुकी है। खबर है कि पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में स्थित ओडिवेलस इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना की जिम्मेदारी गैंग से जुड़े रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर लेते हुए सनसनीखेज धमकी दी है।

रणदीप मलिक ने अपने पोस्ट में लिखा—''जय श्री राम, सत श्री अकाल, राम राम सभी भाइयों को। आज जो (वर्क सप्लाई) ओडिवेलस, लिस्बन पुर्तगाल में फायरिंग हुई है, वह मैंने रणदीप मलिक और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है।''

उसने सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि रॉमी और प्रिंस नाम के लोग जो पुर्तगाल में बैठकर '2 नंबर का काम' कर रहे हैं, वो तुरंत यह धंधा बंद करें। रणदीप मलिक ने यहां तक धमकी दी कि—''जिसको हमने कॉल की है, वो दुनिया में कहीं भी हो, अगर कॉल इग्नोर की तो सीधे गोली ही आएगी।''

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क भारत से लेकर कनाडा और यूरोप तक फैला हुआ है। बिश्नोई खुद इस वक्त भारत की जेल में बंद है लेकिन उसके गुर्गे सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि पर भी असर डालती हैं। पुर्तगाल पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।