भाखड़ा नहर में बहे देवेंद्र का श*व 4 दिन बाद मिला, किरमिच पुल के पास हुई बरामदगी

कुरुक्षेत्र की भाखड़ा नहर में डूबे कैथल निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र कश्यप का शव चार दिन बाद किरमिच पुल के पास मिला। परिवार में मातम छा गया।

भाखड़ा नहर में बहे देवेंद्र का श*व 4 दिन बाद मिला, किरमिच पुल के पास हुई बरामदगी

भाखड़ा नहर में बहे देवेंद्र का शव चौथे दिन मिला
➤ घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर किरमिच पुल के पास बरामद हुआ शव
➤ माता-पिता का इकलौता बेटा और दो बहनों का इकलौता भाई था देवेंद्र

कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास भाखड़ा नहर में डूबे देवेंद्र कश्यप का शव चार दिन बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया। उसका शव घटनास्थल से करीब 7 किलोमीटर दूर किरमिच पुल के पास मिला। देवेंद्र 9 अक्टूबर को अपने चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नहर पर आया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिरकर बह गया था।

कैथल जिले के ढांड का रहने वाला 24 वर्षीय देवेंद्र नहर में बहने के बाद से लापता था। परिवार के लोग पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में नहर के अलग-अलग पॉइंट पर पहरा दे रहे थे। गुरुवार को किरमिच पुल के पास परिजनों को उसका शव नहर में बहता दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी।

गोताखोरों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला

सूचना मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

माता-पिता का इकलौता बेटा था देवेंद्र

देवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह दो बहनों का भी इकलौता भाई था। भाई दूज के त्योहार से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। चार दिनों से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को शव मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

देवेंद्र ने डी-फार्मेसी की पढ़ाई की थी। इसके बाद वह कुरुक्षेत्र के श्री बालाजी अस्पताल में नौकरी कर रहा था।