कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक महीने के बच्चे की मौ*त, परिवार के कई सदस्य घायल

कैथल में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक महीने के बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के कई सदस्य घायल हुए।

कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, एक महीने के बच्चे की मौ*त, परिवार के कई सदस्य घायल

कैथल में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक महीने के बच्चे की मौत

➤ रसूलपुर मांडी से पंजाब लौट रहा था परिवार, हादसे में ई-रिक्शा पलटने से कई लोग घायल

➤ गांव हरिगढ़ किंगन के पास हुआ हादसा, पुलिस ने कार चालक सरनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिहोवा की तरफ से आ रही एक कार ने सामने से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा टूट गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि करीब एक महीने के बच्चे निरवैर सिंह की मौत हो गई। परिवार पंजाब के पटियाला जिले से कैथल के रसूलपुर मांडी में रिश्तेदारी में आया था। रात को वापस लौटते समय गांव हरिगढ़ किंगन के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक सरनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार के सदस्य ई-रिक्शा में सवार होकर अपने घर पंजाब लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसमें बैठे सभी लोग इधर-उधर जा गिरे।

पटियाला से रिश्तेदारी में कैथल आया था परिवार

गांव ददहेड़ियां जिला पटियाला, पंजाब निवासी दलजीत सिंह ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है और उसके तीन बच्चे हैं। वह अपनी नई ई-रिक्शा में परिवार के अन्य सदस्यों जसवंत कौर, राहुल, सुमनप्रीत, सिमरन, वैरोनिका, दिवांश, प्राणवी, वंशिका, तकदीर कौर और निरवैर सिंह को लेकर अपनी रिश्तेदारी में रसूलपुर मांडी, जिला कैथल आया हुआ था।

दलजीत सिंह के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में मिलने के बाद रात को वापस पंजाब लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे गांव हरिगढ़ किंगन के पास पहुंचे तो पिहोवा की तरफ से एक कार आ रही थी।

आरोप है कि कार चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने से उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से ई-रिक्शा में बैठे परिवार के लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

टक्कर लगते ही पलट गया ई-रिक्शा, सड़क पर गिर पड़े सभी सदस्य

दलजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि कार की टक्कर लगते ही ई-रिक्शा का अगला हिस्सा टूट गया और वाहन सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार परिवार के सभी सदस्य सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। हादसे में परिवार के कई लोगों को काफी चोटें आईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, कार को सरनदीप सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को संभालते हुए गुहला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए पटियाला भेज दिया गया। इस हादसे में दलजीत सिंह के पौते निरवैर सिंह की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य घायल सदस्यों का इलाज चल रहा है।

एक महीने के पौते की मौत से परिवार में मातम

हादसे में सबसे दुखद बात यह रही कि परिवार ने अपने करीब एक महीने के मासूम बच्चे निरवैर सिंह को खो दिया। परिवार के लोग रिश्तेदारी में मिलने के बाद वापस घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उनकी जिंदगी में दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

दलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हादसे में ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

चीका थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

चीका थाना के जांच अधिकारी विकास ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक सरनदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।