पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव! पत्नी ने उठाया खौफ*नाक कदम और जिंदगी से हार गई..
कुरुक्षेत्र में लव-मैरिज करने वाली मुस्कान की संदिग्ध मौत। परिजनों ने पति व ससुराल पर गला दबाकर हत्या और अत्याचार का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
-
कुरुक्षेत्र में विवाहिता मुस्कान की संदिग्ध मौत
-
लव-मैरिज के एक साल बाद फांसी, परिजन बोले- हत्या है
-
पति पर अत्याचार और अप्राकृतिक संबंध का दबाव डालने के आरोप
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में शनिवार को एक विवाहिता मुस्कान (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार दिया और पति व ससुराल पक्ष पर गला दबाकर जान लेने तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुस्कान स्टेशन माजरी निवासी थी और उसने 8 अक्टूबर 2024 को हबाना गांव के अजय से लव-मैरिज की थी। परिवार का कहना है कि शादी के कुछ महीनों बाद से ही उस पर दहेज की मांग का दबाव बढ़ने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
मृतका के भाई अब्बास खान ने बताया कि अजय उसकी बहन पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसे मारने की धमकी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि बहन ने कई बार घर फोन कर अपनी पीड़ा बताई थी, लेकिन आरोपी लगातार धमकाकर चुप करवाता था।
अब्बास ने कहा कि शुक्रवार शाम उन्हें सूचना मिली कि मुस्कान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जब वे पहुंचे तो मुस्कान मृत पड़ी थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है और बाद में फांसी लगाने का ड्रामा रचा गया।
थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि BNS की धारा 80 और 3(5) के तहत पति अजय और अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों माहौल हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
Author1