हरियाणा की धूप में निखरा करीना कपूर का ग्लो, शेयर की तस्वीरें
करीना कपूर खान ने पटौदी पैलेस से अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका नेचुरल ग्लो और सादगी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
➤ बिना मेकअप करीना का सादगी भरा अंदाज वायरल
➤ पटौदी पैलेस से शेयर की खास तस्वीरें
➤ फैंस बोले- नेचुरल ब्यूटी का परफेक्ट उदाहरण
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों हरियाणा के शाही ठिकाने पटौदी पैलेस में सुकून भरे पलों का आनंद ले रही हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका नेचुरल और बिना मेकअप वाला लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
तस्वीरों में करीना धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। खुले बाल, चेहरे पर हल्की मुस्कान और सादगी भरा अंदाज उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा— “हरियाणा की धूप”, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
इन तस्वीरों में पटौदी पैलेस की झलक भी देखने को मिली, जहां पुराने जमाने की वास्तुकला, बड़े खंभे, क्लासिक कुर्सियां और खुला आंगन नजर आया। करीना का यह देसी और सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
करीना व्हाइट टी-शर्ट में बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट नजर आ रही हैं। हवा में उड़ते बाल और धूप की रोशनी उनके चेहरे पर खास ग्लो ला रही है, जिसे फैंस ‘नेचुरल ब्यूटी’ का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म दायरा में नजर आएंगी, जिसमें उनका किरदार काफी दमदार बताया जा रहा है। इससे पहले वह सिंघम अगेन में दिखाई दी थीं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आए थे।
Akhil Mahajan