सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

20 अप्रैल 2026 के राशिफल में सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क।

सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

➤ सर्वार्थ सिद्धि और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ योग

➤ वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ को विशेष लाभ के संकेत

➤ निवेश और शुभ कार्य के लिए खास समय बताया गया


 20 अप्रैल 2026, सोमवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र और सौभाग्यकारी ग्रह स्थिति का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए उन्नति और लाभ के द्वार खोल सकता है। पंचांग के अनुसार, इस दिन वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जिससे मानसिक स्थिरता और निर्णय क्षमता मजबूत होगी। हालांकि सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचने की सलाह दी गई है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को इस दिन आर्थिक लाभ, करियर में प्रगति और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन पुरानी समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे. घर के रेनोवेशन की योजना बन सकती है. संतान की संगति पर ध्यान दें. परिवार में बुजुर्गों की सेवा से मन को शांति मिलेगी और रिश्तों की दूरियां कम होंगी.

Career: रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे.
Finance: घर की साज-सज्जा पर खर्च संभव है.
Love: जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे.
Health: मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे.
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9


वृषभ राशि (Taurus)
सामाजिक कार्यों में सक्रियता से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई पहचान और छवि में निखार आएगा. किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है. माताजी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मुलाकात के योग हैं. कोई पुरानी मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा.

Career: सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी.
Finance: दोस्तों की मदद पर धन खर्च हो सकता है.
Love: प्रेम और सहयोग की भावना रिश्तों को मजबूत करेगी.
Health: सेहत अच्छी रहेगी, उत्साह बना रहेगा.
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)
विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता का दिन है. फालतू के कामों से बचें. कानूनी मामले सिरदर्द बन सकते हैं, इसलिए धन से जुड़े विवादों को बातचीत से निपटाएं. जीवनसाथी से कोई भी राज न छिपाएं, वरना आज वह उजागर हो सकता है. किसी से भी वादा सोच-समझकर करें.

Career: एकाग्रता ही सफलता की कुंजी है, भटकाव से बचें.
Finance: कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च की संभावना है.
Love: जीवनसाथी के साथ पारदर्शिता बनाए रखें.
Health: मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा. एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी में मनचाहा काम मिलने से खुशी होगी. जीवनसाथी के लिए सरप्राइज गिफ्ट ला सकते हैं. किसी पुराने अनुभव या गलती से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए हितकारी होगा.

Career: वर्कप्लेस पर पसंदीदा कार्य मिलने से संतुष्टि मिलेगी.
Finance: धार्मिक संस्थाओं में दान-पुण्य के योग हैं.
Love: जीवनसाथी को दिया सरप्राइज रिश्तों में मिठास लाएगा.
Health: भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान रह सकती है.
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)
बिजनेस के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, मन मुताबिक लाभ न मिलने से परेशानी होगी. हालांकि, नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. किसी भी संवेदनशील जानकारी को बिना जांचे आगे न बढ़ाएं. परिवार में विवाह के योग बन रहे हैं.

Career: बिजनेस में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
Finance: संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल है.
Love: परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता पक्का होने से खुशी होगी.
Health: पेट संबंधी विकार परेशान कर सकते हैं.
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)
नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोग नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बॉस की नाराजगी से बचने के लिए गलतियों पर नियंत्रण रखें.

Career: ऑफिस में सतर्क रहें, दूसरी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं.
Finance: उधार दिया पैसा वापस मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.
Love: भाई-बहनों के साथ सहयोग की भावना बढ़ेगी.
Health: वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें.शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है. शेयर मार्केट में निवेश से नुकसान की आशंका है. क्रोध पर नियंत्रण रखें और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें. किसी भी संशय वाले काम में हाथ न डालें.

Career: विपरीत परिस्थितियों में भी संयम से काम लें.
Finance: शेयर बाजार और सट्टेबाजी से दूर रहें.
Love: जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें.
Health: मानसिक उलझनों के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है.
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन उलझनों भरा रहेगा, स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं, विरोधी सक्रिय रहेंगे. बिजनेस विस्तार के लिए लोन लेना पड़ सकता है. एक साथ कई काम हाथ में लेने से परेशानी बढ़ सकती है.

Career: राजनीतिक क्षेत्र में विरोधियों की चाल से सावधान रहें.
Finance: बिजनेस इन्वेस्टमेंट के लिए कर्ज लेने के योग हैं.
Love: तनाव का असर पारिवारिक शांति पर पड़ सकता है.
Health: सेहत में गिरावट और बेचैनी महसूस हो सकती है.
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)
कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी और पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. अटकी हुई बिजनेस डील किसी मित्र की मदद से फाइनल होगी. ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं. सेहत में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें.

Career: कानूनी अड़चनें दूर होंगी, उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे.
Finance: पैतृक संपत्ति और ससुराल से लाभ की संभावना है.
Love: बिना मांगे सलाह देने से बचें, वरना अनबन हो सकती है.
Health: बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)
बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, पुरानी योजनाओं को गति मिलेगी. कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं, आकस्मिक खराबी से खर्च बढ़ सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें. आज आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे.

Career: दीर्घकालीन योजनाओं से भविष्य में लाभ होगा.
Finance: वाहन की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है.
Love: उधार लेन-देन को लेकर रिश्तों में तनाव से बचें.
Health: खान-पान का आनंद लेंगे लेकिन संतुलन बनाए रखें.
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)
ईर्ष्यालु और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें. परिवार के ही कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं. अपनी बुद्धि का प्रयोग कर काम निकालें. वाणी में सौम्यता बनाए रखें, वरना रक्त संबंधी रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी.

Career: बुद्धि और कूटनीति से कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर करेंगे.
Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, व्यर्थ खर्च से बचें.
Love: वाणी का संयम रिश्तों को बिगड़ने से बचाएगा.
Health: मानसिक अशांति के लिए ध्यान (Meditation) करें.
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)
कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद से बचें. नजरअंदाज करना ही बेहतर है. नवविवाहितों के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंज सकती है. किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ धन से जुड़ा वादा सोच-समझकर करें.

Career: ऑफिस पॉलिटिक्स और बहसबाजी से दूर रहें.
Finance: मांगलिक कार्यों और उत्सवों पर खर्च संभव है.
Love: दाम्पत्य जीवन में सुखद समाचार प्राप्त होगा.
Health: किसी अधूरी इच्छा के पूरे होने से मन उत्साहित रहेगा.
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12