कैथल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, भाभी से कहा ‘संभाल लेना’ और हुआ फरार

कैथल में एक व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और भाभी को सूचना देकर फरार हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

कैथल में सनसनीखेज वारदात: पत्नी की गला घोंटकर हत्या, भाभी से कहा ‘संभाल लेना’ और हुआ फरार

पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की
वारदात के बाद भाभी को बताया और मौके से फरार
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की



कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हांफते हुए अपनी भाभी के पास पहुंचा और कहा, “भाभी जी, मैंने पत्नी को मार दिया, अब आप संभाल लेना।” इतना कहकर वह मौके से फरार हो गया।

महिला की हत्या के बाद जांच करते पुलिस अधिकारी।

घटना के बाद जब भाभी आरोपी के कमरे में पहुंची, तो वहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला की हत्या के बाद जांच करती फोरेंसिक विभाग की टीम।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।