भैंसों के नाम पर 28 हजार की रिश्वत लेते वेटरनरी डॉक्टर गिरफ्तार
कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो ने भैंसों का लोन कराने के नाम पर 28 हजार रुपये रिश्वत लेते वेटरनरी डॉक्टर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के बाद ACB ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की।
➤ डेयरी संचालक से भैंसों का लोन पास कराने के बदले मांगी थी रिश्वत
➤ एंटी करप्शन ब्यूरो ने 28 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा
➤ शिकायत के बाद बिछाया जाल, रिश्वत लेते ही आरोपी गिरफ्तार
कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वेटरनरी डॉक्टर को 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर की तैनाती पट्टी अफगान में बताई गई है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव सोंगरी निवासी शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उसकी कैथल के प्रताप गेट क्षेत्र में डेयरी है। वह अपनी भैंसों का लोन करवाना चाहता था। आरोप है कि लोन संबंधी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए वीएलडीए अंकुर ने उससे 28 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
शिकायत की पुष्टि के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 28 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद कर ली गई।
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
आज कोई लाइव अपडेट्स उपलब्ध नहीं हैं।