होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

हरियाणा के कैथल में प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगल लिया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक की हालत गंभीर है। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे।

होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े  बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम

➤ कैथल में प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगलकर दी जान
➤ युवती की मौत, युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
➤ परिवारों की नाराजगी के कारण उठाया खौफनाक कदम


हरियाणा के कैथल जिले से मंगलवार को सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक प्रेमी जोड़े ने सल्फास निगल लिया। घटना में 18 वर्षीय युवती राजवंत (गांव हाबड़ी) की मौत हो गई, जबकि युवक सुखविंदर (20, गांव करोड़ा निवासी) की हालत गंभीर है और उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों लंबे समय से प्रेम प्रसंग में थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। नाराजगी से परेशान होकर दोनों घर से भागकर ग्रीन फील्ड होटल में ठहरे। दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पूंडरी चौकी इंचार्ज बहादुर सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस की बजाय अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस घटना से गांव में सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।