हरियाणा सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन! 89 तहसीलदारों का ट्रांसफर, जानें किसकी कहां हुई तैनाती
हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 89 तहसीलदारों का ट्रांसफर किया है। कई अफसर सालों से एक ही तहसील में जमे हुए थे और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। सीआईडी रिपोर्ट के बाद सरकार ने यह बड़ा एक्शन लिया।
➤ हरियाणा सरकार ने 89 तहसीलदारों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया
➤ कई तहसीलदार सालों से एक ही जगह जमे हुए थे
➤ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया
हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा कदम उठाते हुए एक साथ 89 तहसीलदारों का ट्रांसफर कर दिया है। रेवेन्यू एंड डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग की ओर से देर रात यह आदेश जारी किए गए।
सूत्रों के अनुसार, सरकार को लंबे समय से तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। कई तहसीलदार सालों से एक ही जगह तैनात थे, जिसके चलते संदेह और आरोप लगातार बढ़ रहे थे। इन शिकायतों पर गंभीरता से विचार करते हुए सरकार ने बड़े स्तर पर यह कार्रवाई की।
इससे पहले, सीआईडी ने भी राज्य सरकार को 47 ऐसे तहसीलदारों की सूची सौंपी थी जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। सरकार ने इस रिपोर्ट को आधार बनाकर लगातार इनपुट जुटाए और अंततः एक साथ इतने बड़े स्तर पर तबादले करने का फैसला लिया।
सूत्र बताते हैं कि यह पहली बार है जब तहसील स्तर पर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कदम को सरकार ने साफ संदेश देने के तौर पर लिया है कि लंबे समय तक एक ही जगह जमे अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा और भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
राजनीतिक हलकों में इसे सरकार का बड़ा प्रशासनिक सुधार माना जा रहा है, जबकि विपक्ष इसे केवल दिखावा बता रहा है। अब देखना यह होगा कि इन तबादलों से तहसील स्तर पर कामकाज की पारदर्शिता और ईमानदारी कितनी बढ़ती है।
देखें लिस्ट
Akhil Mahajan