हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ शुरू: 3077 अपराधी जेल, 312 फरारों पर शिकंजा

Haryana Police, Operation Hotspot Domination, Crime Control, DGP OP Singh, Operation Trackdown, Narcotics, Criminal Arrest, Haryana News

हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ शुरू: 3077 अपराधी जेल, 312 फरारों पर शिकंजा

• हरियाणा पुलिस का नया अभियान ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ शुरू
3077 अपराधी जेल, 312 फरारों को पकड़ने का टारगेट
नशा, जुआ, अवैध हथियार व काली कमाई पर पुलिस का कड़ा एक्शन



हरियाणा में अपराध और नशे के तंत्र पर कड़ा प्रहार करने के लिए पुलिस अब ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ शुरू करने जा रही है। डीजीपी ओपी सिंह ने 30 नवंबर को सभी जिलों के एडीजी, एसटीएफ, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट इंचार्ज और चौकी स्तर तक के अधिकारियों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ने बताया कि 5 से 27 नवंबर तक चले ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान 3077 कुख्यात अपराधियों को जेल भेजा गया। कई आरोपियों पर गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई। अब जेल में मौजूद अपराधियों के व्यवहार में सुधार और बेल पर आए अपराधियों की कड़ी निगरानी की जाएगी।

हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह का पत्र।

पत्र में कहा गया है कि जेल में कैद अपराधियों से मिलने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और बेल की शर्तों का पालन न करने वालों की बेल रद्द कराई जाए। डीजीपी ने बताया कि 312 चिन्हित अपराधी अभी भी फरार हैं, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके फोटो अन्य राज्यों की पुलिस से शेयर कर लुकआउट नोटिस जारी करवाने को कहा गया है।

डीजीपी ने गन हाउस की सख्त जांच के निर्देश देते हुए कहा कि कई गैंगस्टर ब्लैक में कारतूस खरीदते हैं, इसलिए हथियार बनाने, बेचने और खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही काली कमाई जब्त कर अवैध कब्जों को ध्वस्त करने की बात कही गई है।

उन्होंने बताया कि दिसंबर से हर शहर-गांव में जहां नशे, जुए और अवारा तत्वों के अड्डे हैं, वहां पुलिस कॉम्बिंग अभियान चलाएगी। इसे ‘हॉटस्पॉट डोमिनेशन ऑपरेशन’ नाम दिया गया है।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि सर्दी के मौसम में गरीबों की मदद के लिए प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि हरियाणा में कोई भूखा न सोए और कोई सर्दी से न ठिठुरे