जिम संचालक के सुपारी किलर का चेहरा सामने आया

हांसी के जिम संचालक कपिल रेढू हत्याकांड में कथित सुपारी किलर की तस्वीर सामने आई है। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान समेत चार लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

जिम संचालक के सुपारी किलर का चेहरा सामने आया
  • जिम संचालक कपिल रेढू हत्याकांड में सुपारी किलर की तस्वीर सामने आई
  • सरपंच एसोसिएशन के प्रधान समेत 4 लोगों पर हत्या का केस दर्ज
  • लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर की पोस्ट और धमकी भरे दावों की जांच में जुटी पुलिस

लॉरेंस गैंग के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली सोशल मीडिया पोस्ट और गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग के कथित जिक्र के बीच अब हांसी के चर्चित जिम संचालक कपिल रेढू हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या को अंजाम देने वाले कथित सुपारी किलर की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज से सामने आई है। वहीं पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जिम संचालक पर फायरिंग करने वाले सुपारी किलर की तस्वीर सामने आई है। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी ने कपिल पर गोली चलाई थी। वारदात के समय सिर पर टोपी पहनी थी और मुंह ढका था। हालांकि अभी पहचान होना बाकी है।

हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे RED Gym संचालक कपिल रेढू (25) की सरेआम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाला हमलावर बाइक पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के समय उसने टोपी पहन रखी थी और चेहरा ढका हुआ था, लेकिन बाद में सामने आई तस्वीरों में उसका चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है।

जिम संचालक घटना से पहले दुकान के बाहर सीढ़ियों पर एक युवती और कुछ युवकों को ट्रेंनिंग दे रहा है।

मृतक की मां अजाने बाली की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में शेखपुरा के सरपंच एवं हांसी जिला सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप लादी, लॉरेंस गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैरी उर्फ हरी बॉक्सर, मध्धो और ढाणी पुरिया के सुंदर को नामजद किया गया है।

बाइक पर आए हमलावर ने पीछे से कपिल पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान वार्म-अप कर रही युवती की बाजू में भी छर्रा लग गया।

पुलिस जांच के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए बाइक पर दो हमलावर पहुंचे थे। उस समय कपिल अपने जिम के युवक-युवतियों को वार्म-अप करवा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि बाइक से उतरते ही हमलावर ने बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 5 सेकेंड के भीतर 10 राउंड फायर किए गए। गोलियां लगने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद शिखा नाम की युवती छर्रा लगने से घायल हो गई।

अस्पताल में जब कपिल को लाया गया तो इसके उसके सीने और पीठ पर गोली के 9 निशान मिले। पीठ में 6 और सीने में 3 गोली लगी थी। एक मिस फायर हुआ।

अस्पताल में जांच के दौरान कपिल के शरीर पर गोली लगने के 9 निशान पाए गए। जानकारी के अनुसार उसकी पीठ में 6 और सीने में 3 गोलियां लगी थीं, जबकि एक गोली मिस फायर हो गई थी।

हत्याकांड के करीब पांच घंटे बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हैरी बॉक्सर नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। पोस्ट में कहा गया कि कपिल पहले हुई कुछ फायरिंग घटनाओं का कथित साजिशकर्ता था और उसे पहले भी समझाया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पोस्ट की सत्यता की जांच की जा रही है।

हमलावरों के भागने के बाद वार्म-अप कर रहे युवकों ने कपिल को उठाकर अपनी बाइक पर अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो में दिल्ली स्थित गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर हुई फायरिंग का भी जिक्र किया गया। ऑडियो में दोनों घटनाओं को जोड़ते हुए धमकी भरे दावे किए गए। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अब तक वायरल ऑडियो या सोशल मीडिया पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मृतक कपिल रेढू मूल रूप से जींद जिले के डालमवाला गांव का रहने वाला था और पिछले तीन वर्षों से हांसी में जिम चला रहा था। उसने करीब एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। परिवार के अनुसार शादी के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद भी हुआ था। वर्तमान में उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कपिल के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज थे। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और पुराने विवादों की भी जांच कर रही है।

हांसी एसपी विनोद कुमार के अनुसार पुलिस चार प्रमुख एंगल पर जांच कर रही है। इनमें ससुराल पक्ष से विवाद, आपराधिक पृष्ठभूमि, जिम से जुड़े संभावित विवाद तथा लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट और ऑडियो शामिल हैं। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश और सीसीटीवी फुटेज के तकनीकी विश्लेषण में जुटी हुई हैं।