यूटीडी और केएमजेसी टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में पहुंंची नरवाना

एलएनटी महाविद्यालय, समालखा में इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। यूटीडी और केएमजेसी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि फाइनल में प्रवेश के लिए कल आरजीएम उचाना और जींद कॉलेज की टीमें आमने-सामने होंगी।

यूटीडी और केएमजेसी टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन, फाइनल में पहुंंची नरवाना

एलएनटी महाविद्यालय में इंटर कॉलेज हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
यूटीडी टीम और नरवाना केएमजेसी टीम ने दिखाई शानदार खेल भावना
फाइनल में प्रवेश के लिए आरजीएम उचाना और जींद कॉलेज की टीम में मुकाबला कल


समालखा, अशोक शर्मा



एलएनटी महाविद्यालय में इंटर कॉलेज स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। उद्घाटन मुकाबला महाविद्यालय की टीम और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद (यूटीडी) के बीच खेला गया। मुकाबले में यूटीडी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की और प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाया।

दूसरा मुकाबला चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की टीम (यूटीडी) और नरवाना के केएमजेसी कॉलेज के बीच खेला गया। इस मैच में नरवाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अनुशासन और टीम स्पिरिट का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

दर्शकों की उपस्थिति और उत्साहवर्धन ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने अपने कौशल और खेल के प्रति समर्पण से यह सिद्ध किया कि खेल केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और एकता का प्रतीक है।

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अगली प्रतियोगिता आरजीएम उचाना और गवर्नमेंट कॉलेज जींद की टीमों के बीच कल 18 अक्टूबर को एलएनटी महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी।