हरियाणा में पुलिस की मस्जिदों के दबिश, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 15 चिकित्‍सक अंडरग्राउंड, ईडी की एंट्री

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आतंक कनेक्शन के बाद ED की कार्रवाई संभव। पुलिस मस्जिदों में चेकिंग कर रही है। 15 डॉक्टर अंडरग्राउंड, कई जांच एजेंसियाँ मौके पर मौजूद।

हरियाणा में पुलिस की मस्जिदों के दबिश, अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 15 चिकित्‍सक अंडरग्राउंड, ईडी की एंट्री


➤ अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर आज ED की संभावित कार्रवाई
➤ फरीदाबाद पुलिस मस्जिदों में चेकिंग और इमामों से पूछताछ कर रही
➤ आतंकी कनेक्शन के बाद 15 डॉक्टर अंडरग्राउंड, जांच एजेंसियाँ अलर्ट



फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में आतंक कनेक्शन सामने आने के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियाँ पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। आज 15 नवंबर को ईडी की टीम यूनिवर्सिटी पहुँच सकती है। इससे पहले शुक्रवार को रेवेन्यू और डीटीपी विभाग ने यूनिवर्सिटी में पहुंचकर पैमाइश की और विभिन्न रिकॉर्ड का निरीक्षण किया।

इसी बीच फरीदाबाद पुलिस शहर की मस्जिदों और आसपास के इलाकों में कड़ी चेकिंग कर रही है। पुलिस टीमों ने मस्जिदों में जाकर इमामों से पूछताछ की, साथ ही आसपास रहने वाले किराएदारों का वेरिफिकेशन किया। सारण थाना, डबुआ कॉलोनी और अन्य इलाकों की मस्जिदों में पुलिस टीमों की लगातार आवाजाही बनी हुई है।

जांच एजेंसियों की नजरें अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी के उन 15 डॉक्टरों पर हैं जो कार्रवाई के बाद से अंडरग्राउंड हो गए हैं। ये डॉक्टर आरोपित डॉ. मुजम्मिल और लेडी डॉक्टर शाहीन सईद के संपर्क में थे। फिलहाल इनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं।

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल, लेडी डॉक्टर शाहीन सईद, मस्जिद के मौलवी इश्तियाक, और एचआर विभाग के कर्मचारी जमील को गिरफ्तार किया गया है।

इसके बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में तनावपूर्ण माहौल है। कई स्टाफ और छात्र जांच की वजह से यूनिवर्सिटी नहीं आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच, दिल्ली पुलिस, यूपी एटीएस, गुरुग्राम एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस यूनिवर्सिटी में लगातार मौजूद हैं और पूछताछ का सिलसिला जारी है।

शहर के कई इलाकों में पुलिस ने मस्जिदों में चेकिंग अभियान चलाया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर जानकारी जुटाई। डबुआ और सारण की मस्जिदों में इमामों एवं आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की गई।

फरीदाबाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शहर में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। यह अभियान तब तक जारी रहने की संभावना है जब तक सभी संदिग्धों का पता नहीं लग जाता।