सोनीपत के मनन वाधवा ने CBSE 10वीं में 100% अंक हासिल किए-स्कूल में जश्न, प्रिंसिपल और फैमिली के साथ किया डांस
CBSE 10वीं में सोनीपत के मनन वाधवा ने 100% अंक हासिल किए। स्कूल में डांस कर जश्न मनाया, झज्जर की छात्रा को ₹1.11 लाख इनाम मिलेगा।
सोनीपत के मनन वाधवा ने CBSE 10वीं में 100% अंक हासिल किए
स्कूल में जश्न, प्रिंसिपल और फैमिली के साथ किया डांस
झज्जर की छात्रा को मनु भाकर देंगी ₹1.11 लाख इनाम
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 में हरियाणा के सोनीपत के छात्र मनन वाधवा ने 100% अंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मनन की इस सफलता के बाद स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल बन गया।
रिजल्ट घोषित होते ही जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान मनन ने अपने प्रिंसिपल, टीचर्स और परिवार के सदस्यों के साथ डांस कर जीत का जश्न मनाया। मिठाइयां बांटी गईं और स्कूल कैंपस में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पंचकूला जोन का इस बार पास प्रतिशत 92.24% रहा और देशभर में इसे 14वां स्थान मिला है। इस जोन में हरियाणा के कई जिलों के साथ हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। कुल 87,846 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
मनन सेक्टर-14, सोनीपत के निवासी हैं और उन्होंने चार मुख्य विषयों में 100-100 अंक हासिल किए, जबकि साइंस में 99 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा एडिशनल सब्जेक्ट में 100 अंक लेकर उन्होंने कुल 500 में 500 अंक हासिल किए। मनन ने बताया कि उन्होंने रोजाना करीब 4 घंटे सेल्फ स्टडी की और किसी भी तरह की ट्यूशन नहीं ली। वह नियमित टाइम-टेबल के अनुसार पढ़ाई करते थे।
उन्होंने यह भी बताया कि स्ट्रेस को दूर करने के लिए फैमिली से बातचीत करते थे, जिससे उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिली। उनका फेवरेट सब्जेक्ट साइंस रहा और अब वह आगे मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं।
मनन का लक्ष्य NEET परीक्षा पास कर MBBS करना है और आगे चलकर चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहते हैं। मनन की मां ने बताया कि यह उनके लिए बेहद गर्व का पल है और इस सफलता का श्रेय स्कूल टीचर्स और प्रिंसिपल को भी जाता है।
झज्जर जिले के खानपुर कलां की छात्रा खुशबू ने 98% अंक हासिल किए हैं। वह यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोरिया की छात्रा हैं, जिसे मनु भाकर के माता-पिता संचालित करते हैं। मनु भाकर ने स्कूल टॉपर को ₹1.11 लाख का इनाम देने की घोषणा की है, जिससे छात्रों में उत्साह और प्रेरणा बढ़ी है।
वहीं, पंचकूला और अन्य जिलों में छात्रों ने रिजल्ट आने के बाद स्कूल कैंपस में जश्न मनाया, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इस साल भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ा है।
हिसार में ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले विभव सिहाग के CBSE 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 99 प्रतिशत अंक आए हैं। विभव ने बिना ट्यूशन घर पर रहकर ही पढ़ाई की। विभव के साइंस, कम्यूटर और संस्कृत में 100 में से 100 अंक आए हैं। इसके अलावा एसएसटी में 95 और मैथ में 100 में से 96 अंक आए हैं।
विभव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। विभव हिसार के होली एंजल स्कूल में पढ़ाई करता है। विभव ने बताया कि वह सुबह से लेकर रात तक पढ़ता था। स्कूल से आने बाद खाना खाकर पढ़ने बैठ जाता था।
इसके बाद शाम को 2 घंटे खेलता था। फिर खाना खाकर पढ़ता था और रात को 11 बजे रिविजन करके सोता था। विभव ने पढ़ाई के टिप्स बताते हुए कहा कि अगर स्कूल से मिलने वाला हर दिन का होमवर्क पूरी ईमानदारी से किया जाए तो अच्छे अंक आने से कोई रोक नहीं सकता।
Akhil Mahajan