भाजयुमो हरियाणा ने की जिला प्रभारियों की ताजपोशी, जानें किसने किसे मिली जिम्‍मेदारी

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा ने जिला प्रभारियों की नई नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने 27 पदाधिकारियों की सूची जारी कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

भाजयुमो हरियाणा ने की जिला प्रभारियों की ताजपोशी, जानें किसने किसे मिली जिम्‍मेदारी

➤ भाजयुमो हरियाणा ने जिला प्रभारियों की नई नियुक्ति की घोषणा की
➤ प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगी) ने 27 पदाधिकारियों की सूची जारी की
➤ नवनियुक्त जिला प्रभारियों को दी गई शुभकामनाएँ



भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जिला प्रभारियों की नई नियुक्ति की है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा (योगी) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक और संगठन महामंत्री फणीद्रनाथ शर्मा से विचार-विमर्श के बाद लिया।

नवनियुक्त जिला प्रभारियों की सूची गुरुवार को जारी की गई। कुल 27 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें उपाध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य और मीडिया प्रभारी जैसे दायित्व शामिल हैं।

सूची के अनुसार, पंचकूला से बिजेंद्र खैरा उपाध्यक्ष, अंबाला से पुनीत बिंदल सचिव, यमुनानगर से साहिल राणा सचिव, कुरुक्षेत्र से पर्व शर्मा उपाध्यक्ष, कैथल से कपिल राणा कार्यकारिणी सदस्य, करनाल से जय देव नौल्था सचिव, पानीपत से सनी नारा सचिव, सोनीपत से ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष, और गुरुग्राम महानगर से संदीप यादव उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.................