बहादुरगढ़ में भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात होने से पहले पुलिस ने दबोचा
बहादुरगढ़ में भाऊ गैंग से जुड़े दो शार्प शूटर नितिन और दीपक उर्फ टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर संभावित हत्या की बड़ी वारदात को टाल दिया।
■ भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर नितिन और दीपक उर्फ टाइगर गिरफ्तार
■ बहादुरगढ़ CIA-2 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा
■ संभावित हत्या की बड़ी वारदात को पुलिस ने समय रहते टाला
हरियाणा पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। Haryana Police की टीम ने भाऊ गैंग से जुड़े दो शार्प शूटर नितिन और दीपक उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर संभावित हत्या की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। इस कार्रवाई का खुलासा पुलिस आयुक्त Dr. Rajshree Singh ने वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि CIA-2 बहादुरगढ़ टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियों को Bahadurgarh सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया डीसीपी क्राइम Amit Dahiya के अनुसार आरोपी नितिन गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था और कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नितिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 फरवरी को दिल्ली के नोबल हार्ट हॉस्पिटल के सामने गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा दिल्ली के बकरवाला क्षेत्र में भी गोलीबारी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई है। इतना ही नहीं, 7 मार्च को गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक स्थित बिग बॉयज टॉयज शोरूम के बाहर फायरिंग की घटना में भी उसकी भूमिका पाई गई है।
दूसरे आरोपी दीपक उर्फ टाइगर का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। वर्ष 2018 में जमीन विवाद के चलते उसने अपने ही चाचा की हत्या कर दी थी, जिसमें अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वह जमीन विवाद के चलते अपने दूसरे चाचा की हत्या की साजिश रच रहा था। पुलिस काफी समय से दोनों आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की तैयारी की है, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक की वारदातों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF सहित संबंधित थानों को भी दे दी गई है, ताकि गैंग से जुड़े अन्य अपराधों की जांच आगे बढ़ाई जा सके।
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
आज कोई लाइव अपडेट्स उपलब्ध नहीं हैं।