हनीट्रैप में फंसकर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की जानकारी पाकिस्तान से सांझा कर रहा था युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने दबोचा
AmbalaAirforce, InformationLeak, Honeytrap, NationalSecurity, SITInvestigatio
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को देने का आरोप
• हनीट्रैप में फंसकर सोशल मीडिया के जरिए संवेदनशील सूचनाएं साझा करता था आरोपी
• मोबाइल डाटा और पाकिस्तानी संपर्कों की गहन जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी
अंबाला। हरियाणा के अंबाला स्थित एयरफोर्स स्टेशन से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में सुनील कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी हनीट्रैप में फंस गया था और इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारतीय वायुसेना से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध संपर्कों के संपर्क में था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस और विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने आरोपी से पूछताछ तेज कर दी है। जांच एजेंसियां मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट्स, चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और डिजिटल डाटा की गहन फोरेंसिक जांच कर रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कितनी सूचनाएं साझा की गईं, कब से संपर्क बना हुआ था, और क्या इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मानते हुए जांच को उच्च प्राथमिकता पर रखा गया है।
Akhil Mahajan