आज का राशिफल:ब्रह्हा योग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत,पढें पूरा राशिफल?

30 जून 2026 का राशिफल पढ़ें। आषाढ़ प्रतिपदा, ब्रह्म योग और शुभ ग्रह संयोग के बीच मेष से मीन तक सभी राशियों के करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन का भविष्यफल।

आज का राशिफल:ब्रह्हा योग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत,पढें पूरा राशिफल?

आषाढ़ मास के पहले दिन ब्रह्म योग समेत कई शुभ योगों का महासंयोग बनेगा

धनु राशि में चंद्रमा का गोचर कई राशियों के करियर और कारोबार में नए अवसर लेकर आएगा

मेष, मिथुन, कर्क और सिंह समेत कई राशियों को धन, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत

हिंदू पंचांग के अनुसार 30 जून 2026, मंगलवार से आषाढ़ मास की शुरुआत हो रही है। पूरे दिन आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। वहीं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा और चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आषाढ़ महीने का पहला दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगलवार को वाशि योग, आनंदादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग और ब्रह्म योग का महासंयोग बन रहा है। इन शुभ योगों के प्रभाव से कई लोगों के लंबे समय से रुके हुए करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में गति आने की संभावना है। कारोबार में सुधार और नई योजनाओं के सफल होने के संकेत भी मिल रहे हैं।

पंचांग व शुभ मुहूर्त

तिथि: आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा।

नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा।

चंद्रमा: धनु राशि में गोचर।

शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:15 बजे से 2:00 बजे तक।

राहुकाल: दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।

शुभ यात्रा दिशा: उत्तर दिशा।

मेष राशि: ब्रह्म योग के प्रभाव से व्यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सफलता और वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। छात्रों और युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। शुभ रंग पर्पल और शुभ अंक 8 रहेगा।

वृषभ राशि: वाणी पर संयम रखने की जरूरत रहेगी। व्यापार में कच्चे माल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूरी बनानी चाहिए। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने की सलाह है। शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 9 रहेगा।

मिथुन राशि: साझेदारी के कारोबार में लाभ के प्रबल योग हैं। नई फ्रेंचाइजी या डीलरशिप लेने के लिए दोपहर का समय शुभ माना गया है। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पुराने विषयों का दोहराव करने की सलाह दी गई है। शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 रहेगा।

कर्क राशि: पुरानी स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पद और वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक स्थिति बन सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। युवाओं को नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखने की जरूरत होगी। शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 8 रहेगा।

सिंह राशि: आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रचनात्मक क्षेत्रों और आयात-निर्यात कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी गई है। शुभ रंग हरा और शुभ अंक 5 रहेगा।

कन्या राशि: परिवार की महिला सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कारोबार में निवेश और लेनदेन सोच-समझकर करें। धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कार्यस्थल पर आलस्य से बचें और निजी रिश्तों में विवाद से दूरी रखें। शुभ रंग नेवी ब्लू और शुभ अंक 3 रहेगा।

तुला राशि: पुराने मित्र से सहयोग मिलने की संभावना है। कारोबार में ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई तकनीक का लाभ मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। खिलाड़ियों और युवाओं के लिए मेहनत सफलता का आधार बनेगी। शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 1 रहेगा।

वृश्चिक राशि: व्यापार में ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और नए निवेशकों की रुचि मिल सकती है। कार्यस्थल पर लंबे समय से लंबित कार्य पूरे होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। शुभ रंग लाल और शुभ अंक 7 रहेगा।

धनु राशि: चंद्रमा का गोचर आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। टीमवर्क के माध्यम से बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को विवाद से बचने और नए प्रयोग फिलहाल टालने की सलाह दी गई है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 4 रहेगा।

मकर राशि: खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। कारोबार में निवेश और नई डील करते समय विशेष सावधानी रखें। नौकरी में विवाद से बचने और गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें। शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 7 रहेगा।

कुंभ राशि: आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी। विदेशी व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी गई है। छात्रों को मेहनत बढ़ाने और धार्मिक कार्यों में रुचि लेने से लाभ मिलेगा। शुभ रंग पिंक और शुभ अंक 5 रहेगा।

मीन राशि: नौकरी और करियर में बदलाव लाभदायक साबित हो सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को डिजिटल रणनीति मजबूत करने से फायदा मिलेगा। टीम लीडर की भूमिका निभाने वालों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है। शुभ रंग सिल्वर और शुभ अंक 2 रहेगा।