ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आया ड्राइवर, मौ*त,हिमाचल से सामान छोड़कर यमुनानगर लौट रहा था

यमुनानगर के मलिकपुर बांगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर 24 वर्षीय ड्राइवर शेखर की मौत हो गई। हिमाचल से सामान छोड़कर लौटते समय हुआ हादसा।

ट्रैक्टर से गिरकर टायर के नीचे आया ड्राइवर, मौ*त,हिमाचल से सामान छोड़कर यमुनानगर लौट रहा था

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरकर ड्राइवर की मौत
➤ मलिकपुर बांगर के पास संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरा, टायर के नीचे आया
➤ 24 वर्षीय शेखर की एक साल पहले हुई थी शादी, शव लेकर यूपी रवाना हुए परिजन

यमुनानगर के व्यासपुर थाना क्षेत्र में मलिकपुर बांगर के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से ड्राइवर नीचे सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय शेखर निवासी गयाजुदीनपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। शेखर की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया।

हिमाचल से सामान छोड़कर यमुनानगर लौट रहा था शेखर

जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि शेखर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का काम करता था। वह 27 सितंबर रविवार की शाम को हिमाचल प्रदेश के कालाआंब से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान छोड़कर यमुनानगर की ओर लौट रहा था।

इसी दौरान मलिकपुर बांगर के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने के बाद शेखर ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। वह संभल पाता, इससे पहले ही ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया।

हादसे में शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली

हादसे की सूचना मिलने के बाद व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस की ओर से मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद शेखर के परिजन जगाधरी सिविल अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में आगे की कार्रवाई की गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस ने सोमवार को शेखर के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शेखर की करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शेखर का शव लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए।