हरियाणा में दर्दनाक हा*दसा! बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौ*त
हांसी-बरवाला रोड पर बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय भूरा की मौत हो गई। वह छोटे भाई के साथ दुकान पर सामान लेने जा रहा था।
हांसी-बरवाला रोड पर बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत
➤ छोटे भाई के साथ दुकान पर सामान लेने जाते समय हुआ हादसा
➤ टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार, पुलिस कर रही पहचान
हांसी। हांसी-बरवाला रोड पर भाटला और चैनत गांव के बीच गंगा भट्ठा उद्योग के पास बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक अपने छोटे भाई के साथ सड़क पार कर सामने की दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान दो से तीन युवकों के बाइक पर आने और उसे टक्कर मारने की बात सामने आई है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव पनमई निवासी भूरा के रूप में हुई है। वह पिछले दो साल से परिवार सहित गंगा भट्ठा उद्योग में काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, भूरा करीब 10 दिन पहले ही अपने गांव से वापस लौटा था।
सामान लेने दुकान पर जा रहे थे दोनों भाई, तभी हुआ हादसा
भूरा के छोटे भाई ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे दोनों भाई सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वे हांसी-बरवाला रोड पार करने लगे, उसी दौरान बाइक सवारों ने भूरा को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से भूरा के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीर की गाड़ी की मदद से उसे हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सात भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था भूरा
हादसे की सूचना मिलने पर भाटला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। भूरा तीन बहनों और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
पुलिस ने शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार बाइक सवारों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Akhil Mahajan